Move to Jagran APP

नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैला रहा विपक्ष : मोती सिंह

नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष लोगों के बीच में भ्रम फैला रहा है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 10:43 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 10:43 PM (IST)
नागरिकता संशोधन कानून पर भ्रम फैला रहा विपक्ष : मोती सिंह

संसू, संड़वा चंद्रिका : नागरिकता संशोधन कानून पर विपक्ष लोगों के बीच में भ्रम फैला रहा है। यह कानून किसी की नागरिकता छीनने का नहीं बल्कि नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। यह बातें बुधवार को गोकुलपुर में आयोजित नागरिक सम्मान समारोह में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान,अफगानिस्तान, बंग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हुए अत्याचार पर वहां से भारत आए शरणार्थीयों को नागरिकता देने के लिए इसे लाया गया है। विपक्ष इस पर घटिया राजनीति कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि विकास कायरें की फाइल अनायास नहीं रुकनी चाहिए। सरकार की मंशा है कि सभी गरीबों को घर, निश्शुल्क शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधा मुहैया हो। उन्होंने बलवंत सिंह द्वारा गरोबों की सेवा के लिए चलाए जा रहे मिशन की सराहना की। इस मौके पर मंत्री ने प्रधान संजय सिंह, धीरेंद्र सिंह, राम सिंह, रजवंत सिंह सहित समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपना योगदान देने वाले विशिष्ट जनों को शाल देकर सम्मानित किया। अतिथियों का स्वागत आयोजक बलवंत सिंह ने किया। बीडीसी अभय सिंह ने संड़वा चंद्रिका क्षेत्र के विकास के लिए मंत्री से सहयोग की मांग की। साधन सहकारी समिति अंतू के अध्यक्ष संजय सिंह ने उपस्थित लोगों के प्रति आभार जताया। संचालन राजीव सिंह ने किया। इस मौके पर आरसी शर्मा पीडी, आकांक्षा सिंह बीडीओ, दयाराम एडीओ पंचायत, बीईओ कोमल यादव, राम अवध मिश्र, संजय सिंह मुन्ना आदि लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.