पति से विवाद पर विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
स्थानीय थाना क्षेत्र के पीथीपुर गांव में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी।
संसू, बाघराय : स्थानीय थाना क्षेत्र के पीथीपुर गांव में पति से विवाद के बाद विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मृतका के चाचा ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गला दबाकर मार डालने का आरोप लगाया।
बाघराय थाना क्षेत्र के पीथीपुर गांव निवासी दिव्यांग पिटू सरोज पुत्र पारसनाथ की शादी नीलू पुत्री दशाराम निवासी अवतारपुर, बाघराय से हुई थी। पिटू पुणे में नौकरी करता है। वह इन दिनों घर आया। पिटू ने अपने साले मंतोश का 25 दिसंबर का पुणे का टिकट एक सप्ताह पूर्व निकाला था। रविवार को मंतोश बहनोई पिटू के घर आया। इस पर नीलू पति से कहने लगी कि जब टिकट निकाले हो तो दोनों लोग साथ जाओ। इसके बाद पिटू मंतोश के साथ कुंडा चला गया। कुंडा पहुंचने के बाद पिटू ने फोन करके नीलू को बताया कि साले बहनोई को एक साथ यात्रा नहीं करनी चाहिए, इसलिए उसने अपना टिकट कैंसिल कराकर एक जनवरी का टिकट लिया है।
इस बात को लेकर पिटू और नीलू के बीच फोन पर कहासुनी हुई। देर शाम पिटू साले संतोष के साथ घर लौटा तो देखा कि नीलू फंदे से लटकी थी। पिटू ने घटना की जानकारी नीलू के मायके वालों को दी। एसओ रवीद्र सिंह यादव का कहना है कि मृतका के पति की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।