Move to Jagran APP

विवाहिता की मौत: 23 घंटे बाद पुलिस कब्जे में ले सकी शव

जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय इंद्रावत गांव में विवाहिता की मौत की घटना में काफी मशक्कत के बाद पुलिस 23 घंटे बाद शव कब्जे में ले सकी। इस घटना में पुलिस ने मृतका के पति सास ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 10:57 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 10:57 PM (IST)
विवाहिता की मौत: 23 घंटे बाद पुलिस कब्जे में ले सकी शव
विवाहिता की मौत: 23 घंटे बाद पुलिस कब्जे में ले सकी शव

संवाद सूत्र, डेरवा: जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय इंद्रावत गांव में विवाहिता की मौत की घटना में काफी मशक्कत के बाद पुलिस 23 घंटे बाद शव कब्जे में ले सकी। इस घटना में पुलिस ने मृतका के पति, सास, ससुर सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

loksabha election banner

बाघराय थाना क्षेत्र के तारापुर कंदई गांव निवासी राम प्रकाश सरोज ने बेटी पूजा (24) की शादी पन्नेलाल सरोज पुत्र श्रीराम निवासी पंडित का पुरवा (सराय इंद्रवात) थाना जेठवारा से की थी। पूजा की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की शाम मौत हो गई थी। ससुराल के लोग पूजा के शव को दरवाजे पर रखकर घर में ताला बंद करके फरार हो गए थे। घटना की जानकारी मिलने पर पूजा का भाई सुरेंद्र कुमार, चाचा रामू सरोज सहित मायके के लोग पहुंचे थे। घटना की सूचना मिलने पर जेठवारा एसओ संजय पांडेय, बाघराय एसओ उमेश सिंह सहित भारी तादाद में फोर्स के साथ सीओ सदर तनु उपाध्याय पहुंची थी। मायके वालों ने आरोपितों की गिरफ्तारी के बिना शव को उठाने से इन्कार कर दिया था। मृतका के चाचा रामू सरोज ने सीओ सदर को तहरीर सौंपा। तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर पूजा को प्रताड़ित करते थे। इस तहरीर पर पुलिस ने पूजा के पति पन्नेलाल सरोज, ससुर श्रीराम सरोज, सास सुशीला देवी, ननद सुषमा देवी, चचेरे ससुर जगराम सरोज व चचेरी सास सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपित जगराम सरोज को हिरासत में ले लिया है।

उधर, सोमवार को सुबह सीओ कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार, सीओ सदर तनु उपाध्याय जेठवारा, कुंडा, हथिगवां, बाघराय, उदयपुर एसओ और फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पुलिस मायके पक्ष के लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी, लेकिन वे आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। काफी मशक्कत करने के बाद दिन में 11:30 बजे मायके वाले पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तब पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। पोस्टमार्टम में हैंगिग से मौत होने की पुष्टि हुई।

सीओ सदर तनु उपाध्याय ने बताया कि मृतका के चाचा रामू सरोज की तहरीर पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपित जगराम सरोज को रविवार की रात में ही गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए जेठवारा, बाघराय, मानधाता थाने की फोर्स लगाई गई है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.