Move to Jagran APP

मायके आई महिला से किया दुष्कर्म

संसू, संडवा चंद्रिका : अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई एक महिला से गांव के ही युवक

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 11:11 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 11:11 PM (IST)
मायके आई महिला से किया दुष्कर्म
मायके आई महिला से किया दुष्कर्म

संसू, संडवा चंद्रिका : अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव में मायके आई एक महिला से गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत अंतू थाने में की है। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है।

loksabha election banner

अंतू क्षेत्र के एक गांव की महिला की शादी अमेठी जिले में हुई है। इन दिनों वह मायके आई है। आरोप है कि गुरुवार की रात वह दरवाजे के सामने सो रही थी। इसी बीच गांव का युवक उसे उठा ले गया और बगल खेत में महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। सुबह घटना की तहरीर पीड़िता ने अंतू पुलिस को दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल जिला महिला अस्पताल में कराने के बजाय उसे सीएचसी पर भेज दिया। महिला ने सीएचसी पर डाक्टरों से अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी तो डाक्टर ने बाहरी चोटों का मेडिकल करके दुष्कर्म के आरोप का मेडिकल करने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ संजय यादव ने बताया कि महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे मे धारा बढ़ी दी जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.