Move to Jagran APP

लेखपाल और कानूनगो कर रहे सपा जिलाध्यक्ष के संपत्ति की जांच

एससी-एसटी समेत मारपीट व गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष व उनके सहयोगी पर प्रश्

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 17 Sep 2020 05:01 AM (IST)
लेखपाल और कानूनगो कर रहे सपा जिलाध्यक्ष के संपत्ति की जांच
लेखपाल और कानूनगो कर रहे सपा जिलाध्यक्ष के संपत्ति की जांच

एससी-एसटी समेत मारपीट व गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद सपा जिलाध्यक्ष व उनके सहयोगी पर प्रशासन ने एक और कार्रवाई की है। शासन के निर्देश पर सपा जिलाध्यक्ष समेत उनके गनर के चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसके लिए तहसील प्रशासन द्वारा तीन लेखपाल व दो कानूनगो की टीम को जानकारी जुटाने के लिए लगा दिया गया है।

loksabha election banner

मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा बुलाकीपुर गांव निवासी अर्जुन गौतम का आरोप है कि जमीन पर कब्जे के लिए बीते 10 सितंबर को दोपहर सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व उनके गनर राम सिंह यादव समेत पांच लोगों ने जमकर तांडव किया था। इस मामले में पीड़ित अर्जुन की पत्नी गायत्री की तहरीर पर पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, गनर राम सिंह यादव व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एससीएसटी समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसमें पुलिस ने बीते शुक्रवार सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव व उनके निजी गार्ड राम सिंह को पकड़कर जेल भेज दिया। जेल में बंद सपा जिलाउपाध्यक्ष व उनके गनर पर गैंगेस्ट की कार्रवाई भी की जा चुकी है। जबकि तीन अज्ञात लोगों को चिहित कर उनकी तलाश के पुलिस टीमे लगाई गई हैं। सुरक्षा की ²ष्टि से पुलिस ने गायत्री देवी के घर मऊदारा बुलाकीपुर गांव में परिवार की सुरक्षा के लिए दो सशस्त्र पुलिस तैनात कर दिया। इसके बाद प्रशासन की नजर अब सपा जिलाध्यक्ष व उनके गनर राम सिंह यादव करोड़ों के संपत्ति पर है। एसडीएम जल राजन चौधरी ने बताया कि दोनों जानकारी मिली है, शासन ने इनकी व इनके सहयोगियों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा गया है। जिसके लिए लेखपाल कानूनगों को लगाया गया है जो अबैध रूप से बनाई गइ्र संपत्ति का ब्यौरा जुटा रहे हैं, जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी जाएगी।

सपा जिलाध्यक्ष के तीन साथियों की तलाश में लगी पांच थानों की पुलिस

सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव के तीन साथियों की तलाश में पांच थानों की पुलिस को लगाया गया है। बीते 10 सितंबर को मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा बुलाकीपुर गांव में जमीन कब्जा कराने को लेकर दलित परिवार पर बोले गए हमले में जहां छविनाथ यादव समेत उनका गनर राम सिंह यादव सलाखों के पीछे पहुंच गए है। वहीं उनके तीन साथियों की तलाश में पूरे सर्किल के साथ ही संग्रामगढ़ पुलिस को भी लगाया गया है। सीओ कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि तीन आरोपितों को पकड़ने के लिए कुंडा, मानिकपुर, नवाबगंज, हथिगवां, संग्रामगढ़ थानाध्यक्षों को लगाया गया है जो संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रहे हैं। जल्द ही तीनों आरोपितों को कपड़कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। वहीं की इस कार्रवाई से सपा जिलाध्यक्ष के नजदीकियों में काफी घबराहट देखी जा रही है। सपा के नेता इसे लेकर काफी नाराज हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.