Move to Jagran APP

गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट

गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि हो गई है। अचानक दाम बढ़ने से जहां आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। वहीं महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से महिलाएं परेशान हो गईं। अब 699.50 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। जानकारी के अभाव में पुरानी कीमत 649.50 रुपये लेकर गोदाम पहुंचने वाले उपभोक्ता बढ़े दाम सुनकर परेशान हो गए। जिनके पास पैसे नहीं थे वह बिना सिलेंडर लिए वापस लौट गए।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Dec 2020 10:27 PM (IST)Updated: Wed, 02 Dec 2020 10:27 PM (IST)
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट
गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से बिगड़ा रसोई का बजट

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि हो गई है। अचानक दाम बढ़ने से जहां आम आदमी पर महंगाई की मार पड़ी है। वहीं महिलाओं की रसोई का बजट बिगड़ गया है। गैस सिलेंडर के दामों में वृद्धि से महिलाएं परेशान हो गईं। अब 699.50 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। जानकारी के अभाव में पुरानी कीमत 649.50 रुपये लेकर गोदाम पहुंचने वाले उपभोक्ता बढ़े दाम सुनकर परेशान हो गए। जिनके पास पैसे नहीं थे वह बिना सिलेंडर लिए वापस लौट गए। गैस के बढ़े दाम सुनकर महिलाएं अचंभित हैं। गृहणी रेखा का कहना है कि सरकार ने रसोई गैस के दाम बढ़ाकर लोगों की कमर तोड़ दी है। इस बार रसोई गैस 50 रुपये महंगा कर दिया है। गृहणी प्रिया यादव कहती हैं कि गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने रसोई का बजट बिगड़ गया है। इस बार घरेलू गैस सिलेंडर पर इतनी वृद्धि होने से वह परेशान है। गृहणी नसरीन बानो का कहना है कि महंगाई के चलते रसोई चलानी मुश्किल हो गई। कीमतों में इतना भारी उछाल आना परेशान करने वाला है। गृहणी मीना त्रिपाठी बताती है कि सरकार गैस के दाम तो बढ़ा रही है, लेकिन लोगों को कितनी सब्सिडी मिलेगी, इसका किसी को पता नहीं है। गृहणी रश्मि मिश्रा का कहना है कि गैस सिलेंडर के दाम अचानक बढ़ाकर आम लोगों को कमर तोड़ने का काम किया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.