देश के निर्माण में इंदिरा गांधी का योगदान हमेशा याद आएगा
जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जन्मतिथि मनायी गई। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
जासं, प्रतापगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर गुरुवार को पहली महिला प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जन्मतिथि मनायी गई। इस मौके पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि इंदिरा जी का देश के प्रति किया गया योगदान लोग हमेशा याद रखेंगे। उन्हें आयरन लेडी के नाम से भी जाना जाता है। अमेरिका जैसे देश में उन्होंने जो छाप छोड़ी, आज तक किसी भी दूसरे नेता का प्रभाव नहीं देखा गया। हम जैसे कार्यकर्ताओं को उन्हीं के बताए गए मार्गों पर चलकर अपने देश का विकास करना होगा। इसी क्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता डा. वीके सिंह ने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी ने हमेशा जाति, धर्म और क्षेत्र से उठकर बात की, यही वजह है कि उनका दूसरे दलों के नेता भी बड़ा सम्मान करते थे। इस मौके पर यमुना प्रसाद पांडेय, संतोष तिवारी, सलीम उल्ला, संजय शुक्ला, अशोक सिंह, इंद्रानंद तिवारी, हरिश्चंद्र सरोज,लल्लन सिंह, शिवम मिश्र, सुनील कुमार पांडेय, मो. अंबुज सिंह, सगीर उल्ला तथा दिलीप कुमार गौतम आदि मौजूद थे। श्रद्धासुमन अर्पित करके पूर्व प्रधानमंत्री को किया याद
संसू, लालगंज : नगर स्थित इंदिरा चौक पर शहीद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जन्मतिथि पर कांग्रेसियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के निर्देश पर कार्यकर्ता चौक पहुंचे और शहीद प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय एकता की मजबूती का संकल्प लिया। जन्मतिथि पर जारी विज्ञप्ति मे कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा है कि इंदिरा गांधी ने श्वेत क्रांति एवं हरित क्रांति के माध्यम से जहां खाद्यान्न के क्षेत्र मे भारत को आत्मनिर्भर बनाया है। वहीं प्रिवियर्स समाप्त कर आमजनों को देश मे पहली बार राजा महराजाओं के बराबरी का सम्मानजनक दर्जा प्रदान किया। प्रमोद ने इंदिरा को दुनिया मे शहस्त्राब्दी की शक्तिशाली एवं प्रभावशाली नेता ठहराते हुए कहा है कि दुनिया के पांच आर्थिक एवं सामरिक रूप से शक्तिशाली देशों मे एक सौ तीन गुटनिरपेक्ष देशो का नेतृत्व करने का गौरव भी उनके लौह नेतृत्व मे मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। संयोजक चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय एकता का संकल्प दिलाया। इस मौके पर छोटेलाल सरोज, विकास मिश्र, शैलेन्द्र मिश्र, शिव बहादुर सरोज, पप्पू जायसवाल, संजय द्विवेदी, रामू मिश्रा, कल्लू तिवारी, दिनेश सिंह, धीरेंद्रमणि शुक्ल, सोनू मिश्र, मनीष मिश्र, संदीप शुक्ल आदि रहे।