Move to Jagran APP

बीमारी व गरीबी से तंग महिला ने जान दी

संसू, ढकवाबाजार : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर घाट के बगल मछली मार रहे मछु

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Jul 2018 11:08 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jul 2018 11:08 PM (IST)
बीमारी व गरीबी से तंग महिला ने जान दी
बीमारी व गरीबी से तंग महिला ने जान दी

संसू, ढकवाबाजार : आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर घाट के बगल मछली मार रहे मछुआरों को शुक्रवार को दोपहर लगभग 11 बजे गोमती नदी मे एक महिला की लाश दिखाई दी। मछुआरों ने यह बात ग्रामीणों को बताई तो लोग भागते हुए नदी के किनारे गए। शव को नदी से बहार निकाल कर ग्रामीणों ने शव की पहचान इब्राहिमपुर ग्राम सभा के महिलासराय निवासी जड़ावती देवी (45) पत्नी श्यामलाल के रूप मे की। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक महिला के परिजनों को दी। परिजन जब शव के पास पहुंचे तो जड़ावती के मृत शरीर को देख रोने विलखने लगे। परिजनों के अनुसार जड़ावती गुरुवार की रात लगभग 10 बजे शौच के लिए निकली और लौटकर वापस नहीं आई। काफी रात बीत जाने के बाद भी जड़ावती वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी खोजबीन चालू कर दिए। सुबह तक उसका कुछ पता नहीं चल सका था। उधर नदी में महिला की लाश मिलने की सूचना पर परिजन दौड़ते हुए नदी के किनारे पहुंचे तो शव को देखकर रोने बिलखने लगे। परिजन शव को लेकर घर आए और घटना की सूचना जड़ावती के मायके वालों को दी। महिला को पति श्याम लाल गांव में मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण करता है। महिला के दो बेटे सुनील 22 व अजय 17 व दो पुत्री गुड़िया व लक्ष्मी हैं। महिला के पति श्याम लाल ने बताया कि जड़ावती गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। गरीबी के कारण उसका इलाज नहीं हो पा रहा था। बीमारी से ऊबकर शायद उसने नदी में कूदकर जान दे दी। एसओ आसपुर देवसरा आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि उक्त संबंध में कोई शिकायतीपत्र नहीं मिला है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.