चांद की दीद, आज होगी ईद
संसू, प्रतापगढ़ : अलविदा की नमाज के बाद शाम सात बजे चांद दिखा। चांद देख लोग खुश हो गए। शनिवार
संसू, प्रतापगढ़ : अलविदा की नमाज के बाद शाम सात बजे चांद दिखा। चांद देख लोग खुश हो गए। शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा।
ईद की नमाज को लेकर जहां ईदगाहों व मस्जिदों में तैयारियां की गई वहीं चांद रात में खरीदारी की धूम रही। ईद की तैयारी में नगर सहित जिले के अन्य बाजारों में शुक्रवार को पूरे दिन ईद का त्योहार मनाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। सभी को अपने सामान खरीदने की जल्दी थी। इस दौरान सिवई की दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों का तांता लगा रहा तो रेडीमेड कपड़ों, श्रृंगार सामग्री की दुकानों व जूते-चप्पल की दुकानों पर भी पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। ईद की नमाज शनिवार को पढ़ाई जाएगी। ऐसे में लोग ईद के त्योहार को मनाने की तैयारी को लेकर शुक्रवार को खरीदारी को निकल पड़े। कहीं महिलाएं अपने लिए चूड़ी और श्रृंगार के सामान खरीदती नजर आई तो दूसरी ओर जूते-चप्पल की दुकानों पर भी लोग अपने नाप के चप्पल खरीदते नजर आए। ईद के दिन नए कपड़े पहनने के लिए रेडीमेड की दुकान पर भी पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। बच्चे अपने लिए टोपी खरीदना नहीं भूले। त्योहार पर आने वाले लोगों को मुंह मीठा कराने वाली सिवई के बिक्री पूरे दिन दुकानों पर होती रही। लोगों ने फलों के साथ अन्य सामान भी खरीदे। इस दौरान पूरे बाजार में पूरे दिन चहल-पहल रही।
--
नमाज का वक्त-
मस्जिद - समय
ईदगाह भुलियापुर - 8:30 बजे
अबुल कलाम आजाद भंगवा चुंगी-7:15 बजे
जामा मस्जिद जेल रोड - 8:30 बजे
अल्ला रक्खू पाइक रोड - 8:00 बजे
चांदा तारा, पल्टन बाजार - 7:30 बजे
गुलशने मदीना पल्टन बाजार -8:00 बजे
कचहरी बलीपुर - 7:30 - बजे
मदीना मस्जिद - 8:00 बजे
जामे अशरफ खुशखुशवापुर -8:30 बजे
सिद्दीकिया अचलपुर - 8:00 बजे
अहले हदीश टीबी अस्पताल- 7:30 बजे
पुलिस लाइन -7:30 बजे
बुधई चौक बजाजा -9:30 बजे
आलिया सदर बाजार -9:00 बजे
बेगमवार्ड -9:00 बजे
जामा मस्जिद चिलबिला-8:30 बजे
जामा मस्जिद महुली-8:30 बजे
जामा मस्जिद ईदगाह सिटी -8:30 बजे
ईदगाह पट्टी - 8:30 बजे
जामा मस्जिद पट्टी - 8:00 बजे
कुम्हिया मस्जिद पट्टी- 7:30 बजे