Move to Jagran APP

शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि : हरदेव सिंह

विकास खंड बिहार के सुंदरगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीसीएस संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षक राज बहादुर शुक्ल राम नरेश ओम प्रकाश पांडेय चंद्र भूषण त्रिपाठी जफरूद्दीन अंसारी रमाकांत शुक्ल राजाराम यादव माताफेर मुनीश्वर प्रसाद सरोज मिश्र कमला प्रसाद त्रिपाठी महेंद्र प्रताप सिंह अमरनाथ सरोज को अंगवस्त्रम प्रशस्ति पत्र व राम चरित मानस की पुस्तक देकर सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 10:59 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 10:59 PM (IST)
शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि : हरदेव सिंह
शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि : हरदेव सिंह

संसू, बाघराय : विकास खंड बिहार के सुंदरगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पीसीएस संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने सेवानिवृत्त शिक्षक राज बहादुर शुक्ल, राम नरेश, ओम प्रकाश पांडेय, चंद्र भूषण त्रिपाठी, जफरूद्दीन अंसारी, रमाकांत शुक्ल, राजाराम यादव, माताफेर, मुनीश्वर प्रसाद, सरोज मिश्र, कमला प्रसाद त्रिपाठी, महेंद्र प्रताप सिंह, अमरनाथ सरोज को अंगवस्त्रम, प्रशस्ति पत्र व राम चरित मानस की पुस्तक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहाकि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता है। वह सदैव अपने कर्तव्यों का पालन करता है। शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है। इस दौरान उन्होंने अच्छे शिक्षण कार्य के लिए आशुतोष गुप्ता, राजेंद्र यादव, मनोज मिश्र, राजेश यादव, रमेश सिंह को भी अंगवस्त्रम व माल्यार्पण करके सम्मानित किया। प्राथमिक विद्यालय बरौलिया की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल व संचालन बिहार अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने किया। इस मौके पर बीईओ आशीष पांडेय, जिला मंत्री विनय सिंह, सुशील मिश्रा, मानवेंद्र द्विवेदी, शिवाकांत शर्मा, राजीव सिंह, कमलेश पांडेय, रामराज यादव, कृष्ण प्रताप यादव, शशिकांत मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.