प्रदेश में कायम है गुंडाराज-भ्रष्टाचार : नरेश उत्तम
प्रतापगढ़ पूरे देश में भ्रष्टाचार व गुंडाराज कायम है। प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फे
प्रतापगढ़ : पूरे देश में भ्रष्टाचार व गुंडाराज कायम है। प्रदेश की सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। यह बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शुक्रवार को कांधरपुर बाजार में सपा प्रत्याशी बृजेश वर्मा के पक्ष में आयोजित जन सभा में कहीं।
पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि मोदी की सरकार में कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या कर रहे हैं। गो पालन के नाम पर सरकार घोटाला करा रही है। किसानों की फसल जानवर खा रहे हैं, जानवरों का राशन घोटाले में जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग गठबंधन करने वाले दल को भी धोखा दे रहे हैं। जब मोदी की पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई तो अपना दल की अनुप्रिया पटेल को धोखा दे दिया और केंद्र में मंत्री नहीं बनाया।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव मुन्ना, पूर्व विधायक अनूप संडा, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह व रामवृक्ष यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, पूर्व सांसद सीएन सिंह, शांति सिंह, जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, महासचिव रमेश यादव, संजय पांडेय ने भी अपने विचार रखे।
कटरा मेदनीगंज संवाद सूत्र के अनुसार सिटी में आयोजित सभा जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, रामवृक्ष सिंह यादव चुनाव प्रभारी, पूर्व विधायक अरूण वर्मा, नगर अध्यक्ष अमीरूल हक, जगदीश मौर्य मौजूद रहे। कटरा की जनसभा में सिराजुल हक, तबारक हुसैन, इदरीसी सभासद, शम सुज्जमा सभासद, मोहम्मद साजिद सभासद आदि मौजूद रहे। शहर में प्लाजा पैलेस में आयोजित जनसभा में पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा, पूर्व मंत्री अब्बास शाह, पूर्व विधायक मुन्ना यादव, चुनाव प्रभारी राम निहोर यादव, जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव, उपाध्यक्ष इरशाद सिद्दीकी, मनीष पाल मौजूद रहे।
संडवा चंद्रिका क्षेत्र के किशुननगंज बाजार में आयोजित जनसभा में सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भैया राम पटेल, सोनभद्र के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ,अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोहम्मद शमीम, महिमा गुप्ता, विक्रम पटेल, आशीत यादव ,अशोक यादव, तुलसीराम, लाल बहादुर यादव आज मौजूद रहे।