नहरों, तालाबों के किनारे भी फैलने लगी हरियाली
जिले को हर भरा बनाने के लिए पौधे रोपे जा रहे हैं। मानसून में मेघ बरस रहे हैं जिससे धरती में नमी हो गई है। ऐसे में पौधे लगाने में लोगों का रुझान बढ़ रहा है। लोग दैनिक जागरण के अभियान आओ रोपें अच्छे पौधे के अंतर्गत उपयोगी पौधे लगा रहे हैं। पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने के लिए नगर पंचायत में खाली पड़ी सरकारी जमीन व तालाबों के किनारे पौधे लगा जा रहे हैं। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल ने इसकी शुरुआत की। ढकवा रोड स्थित तालाब के किनारे आम व नीम के पौधे रोपे।
जासं, प्रतापगढ़ : जिले को हर भरा बनाने के लिए पौधे रोपे जा रहे हैं। मानसून में मेघ बरस रहे हैं, जिससे धरती में नमी हो गई है। ऐसे में पौधे लगाने में लोगों का रुझान बढ़ रहा है। लोग दैनिक जागरण के अभियान आओ रोपें अच्छे पौधे के अंतर्गत उपयोगी पौधे लगा रहे हैं। पट्टी नगर पंचायत क्षेत्र को हरा-भरा बनाए रखने के लिए नगर पंचायत में खाली पड़ी सरकारी जमीन व तालाबों के किनारे पौधे लगा जा रहे हैं। गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल ने इसकी शुरुआत की। ढकवा रोड स्थित तालाब के किनारे आम व नीम के पौधे रोपे। साथ में स्टेट बैंक पट्टी के उप प्रबंधक विनय कुमार भी रहे। इसी प्रकार पूर्व प्रधान धर्मपुर मानधाता अफसर अहमद ने जामुन के पौधे लगाए। गड़वारा बाजार निवासी शिक्षक बब्बन सिंह ने तालाब के किनारे कटहल और बेल के पौधे रोपे। साथ में श्याम जी सिंह, हवलदार शुक्ला, राम बाबू उमरवैश्य, राम कुमार पांडेय, जय प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे। संडवा चंडिका विकासखंड के रामपुर प्रान ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान अमित सिंह ने आम के पौधे लगाए।
--
पौधारोपण करना सबके कल्याण के साथ ही पुण्य वाला कार्य है। एक वृक्ष को सौ पुत्रों के समान शास्त्रों में बताया गया है। ऐसे में सबका यह नैतिक धर्म है कि वह फलदार, छायादार पौधे लगाए। जो पेड़ लगे हैं उनकी सुरक्षा करें। पेड़ों के बिना पृथ्वी पर जीवन संभव नहीं है।
-चंद्रिका सिंह, मुख्य ट्रस्टी गायत्री परिवार
--
नई पीढ़ी को यह समझाने की बहुत जरूरत है कि पेड़ों की क्या उपयोगिता है। पेड़ हमें क्या-क्या देते हैं। पर्यावरण को शुद्ध रखने, लोगों को प्राण वायु प्रदान करने वाले पौधे हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं। सब लोग मिलकर जागरण अभियान में पौधे लगाएं, ताकि हरियाली फैले।
-सर्वदानंद, डीआइओएस