उत्तर प्रदेश सरकार में बेहतर कार्य करने की इच्छाशक्ति : राम नाईक
राज्यपाल राम नाईक ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में बेहतर कार्य करने की इच्छाशक्ति है।
प्रतापगढ़ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक का मानना है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में बेहतर कार्य करने की इच्छाशक्ति है। राज्यपाल ने आज यहां एक पुस्तक का विमोचन किया।
प्रतापगढ़ में राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं हो सकता। भारत का साहित्य लोगों की जिंदगी से जुड़ा होता है। राज्यपाल राम नाईक ने प्रतापगढ़ के साहित्यकार डॉक्टर राम बोध पांडे के महाकाव्य कुंती का विमोचन किया।
राज्यपाल राम नाईक ने एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में बेहतर कार्य करने की इच्छाशक्ति है। अभी सरकार के कार्य का मूल्यांकन करना और सरकार के बारे में कुछ भी बोलना बहुत जल्दबाजी होगी।
कार्यक्रम अव्यवस्था का शिकार
राज्यपाल के कार्यक्रम में अधिक लोगों के आने के कारण कुर्सियां कम पड़ गई। इसी कारण वहां पर बैठने के लिए लोगों में काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने कई लोगों को किया हाल से बाहर।