'आंगनबाड़ी की पीड़ा समझे सरकार'
प्रतापगढ़ : आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को कचहरी में धरना प्रदर्शन क
प्रतापगढ़ : आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को कचहरी में धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन के जिला संरक्षक प्रेम शंकर पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ भेदभाव कर रही है, उनकी पीड़ा सरकार नहीं समझ रही है।
आंगनबाड़ी कर्मचारियों का मानदेय आश्वासन के बाद भी नहीं बढ़ाया गया, जबकि उनसे कई गैर विभागीय कार्य लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की सारी योजनाएं आंगनबाड़ी के माध्यम से ही संचालित कराई जा रही हैं। आंगनबाड़ी कर्मचारियों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। धरने की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष बबिता ¨सह ने कहा कि मुख्यमंत्री के बीच हुई त्रिपक्षीय वार्ता के दौरान मानदेय बढ़ाने के लिए सहमति बनी थी, मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा भी की थी, लेकिन आज तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय नहीं बढ़ाया जा सका। इसके चलते आंगनबाड़ी कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। धरने के उपरांत आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित डीएम के माध्यम से भेजा गया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष उषा ¨सह, जिला मंत्री नीलिमा ¨सह, नीतू श्रीवास्तव, उषा जायसवाल, सुशीला शुक्ला, नीलम शुक्ला, इंद्रावती सरोज, स्मिता यादव, कुसुम मिश्रा, सुषमा श्रीवास्तव, इंदू ¨सह, मंजुला, सावित्री, मीरा, सुषमा, कंचन, मांडवी, शीला, सुशीला, कलावती, कल्पना आदि रहीं।
गहमा-गहमी के बीच हुआ शिक्षक संघ का नामांकन : माध्यमिक शिक्षक संघ के चुनाव के लिए शुक्रवार को डीएवी इंटर कालेज में गहमा गहमी के बीच नामांकन हुआ। मतदान रविवार को सुबह दस बजे से इसी विद्यालय में होगा।
डीएवी इंटर कालेज में जुटे माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों में अध्यक्ष पद पर अनिल ¨सह व सुरेश त्रिपाठी ने नामांकन किया। इसी प्रकार मंत्री पद पर आलोक शुक्ला व राजेश पांडेय ने नामांकन किया। इसी क्रम में कोषाध्यक्ष पर दो, आय व्यय निरीक्षक पर दो, उपाध्यक्ष के पांच पदों के लिए नौ तथा संयुक्त मंत्री के पांच पदों के लिए दस शिक्षकों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी रामानुज तिवारी मंडलीय अध्यक्ष फैजाबाद की देखरेख में जिला कार्यकारिणी के लिए 15 व प्रांतीय प्रतिनिधि के लिए आठ शिक्षकों का निíवरोध निर्वाचन हुआ। नामांकन के दौरान कुछ शिक्षकों ने मतदाता सूची में खामी को लेकर हंगामा किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष दीना नाथ पांडेय, राम चंद्र ¨सह, महादेव प्रसाद मिश्र, विनोद कुमार ¨सह, आलोक शुक्ला, आशीष ¨सह, राजेश त्रिपाठी, मदन मोहन पांडेय समेत अनेक शिक्षक मौजूद रहे।