जमीन के विवाद में मारपीट, दंपती समेत चार घायल
अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर आधारपुर निवासी राम नेवाज 55 का उनके पड़ोसी गुरुदीन से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। राम नेवाज आरोप है कि बुधवार दोपहर गुरुदीन अपने परिवार के तीन लोगों के साथ मिलकर विवादित भूमि को कब्जा करने के लिए पहुंचे। इस पर राम नेवाज उनकी पत्नी सीमा 52 ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर मारा पीटा।
संसू संडवा चन्द्रिका : अंतू थाना क्षेत्र के शुकुलपुर आधारपुर निवासी राम नेवाज 55 का उनके पड़ोसी गुरुदीन से जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। राम नेवाज आरोप है कि बुधवार दोपहर गुरुदीन अपने परिवार के तीन लोगों के साथ मिलकर विवादित भूमि को कब्जा करने के लिए पहुंचे। इस पर राम नेवाज उनकी पत्नी सीमा 52 ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडे से जमकर मारा पीटा। जिससे दोनों को काफी चोट आई हैं। वही दूसरे पक्ष से गुरुदीन का आरोप है कि जमीन विवाद के चलते पड़ोसी राम नेवाज अपने दो अज्ञात साथियों के साथ विवाद करने लगे। विवाद के दौरान ही उक्त लोगों ने गुरुदीन 50 व उनके परिवार के ही सुभाष 48 को लाठी-डंडे से जमकर मारा पीटा। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। एसओ रतनलाल कनौजिया ने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पटाखे के गोदाम में आग, महिला झुलसी
संसू, सांगीपुर : दीपावली पर्व पर बेचने के लिए गोदाम में डंप पटाखे में आग लगने से खलबली मच गई। एक महिला झुलस गई।
उदयपुर थाना क्षेत्र के परानीपुर गांव के हवाईदार अनवर खां ने घर के एक कमरे में गोदाम बना रखा था। बुधवार की देरशाम बगल के कमरे में चूल्हे पर बन रहे खाने के दौरान चिगारी उडऩे से पटाखे में आग लग गई। धमाके होने लगे। बगल के पशुशाला में भी आग लग गई। गृहस्थी बचाने के प्रयास में हवाईदार की पत्नी झुलस गई। गांव वालों ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद कुछ देर में दमकलकर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने प्रयास करके आग पर काबू पाया। दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
संसू, परियावां : नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने मानिकपुर थाना क्षेत्र के पश्चिम का पुरवा गांव निवासी प्रकाश सिंह उर्फ गोलू के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस प्रकाश की तलाश कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपित युवक को नवाबगंज थाना क्षेत्र के बरई का पुरवा मोड़ के पास से धर दबोचा पुलिस ने कानूनी लिखा पढ़ी के बाद उसे जेल भेज दिया।
----- निर्माण को पुलिस ने रोका
संसू, आसपुर देवसरा : सरकारी खड़ंजा उखाड़ कर उस पर पिलर बना कर रास्ता बंद करने की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने काम रोकवा कर आरोपित को खडं•ा लगवाने का निदर्शे दिया। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के महदहा गांव में ग्राम पंचायत द्वारा लगवाए गए खड़ंजे को उखाड़ कर गांव के एक व्यक्ति द्वारा पिलर बनवाया जा रहा था। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे तो ग्राम प्रधान को इसकी सूचना दी। प्रधान के साथ ग्रामीणों ने आरोपित को पिलर बनवाने से रोका तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। इस पर गांव के लोगों ने 112 डायल की पुलिस को फोन करके बुलाया। पुलिस ने निर्माण कार्य को बंद करवा दिया।