चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान को मारी गोली
संसू, डेरवा, प्रतापगढ़ : जेठवारा थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव निवासी पूर्व प्रधान अनिल यादव (40) प
संसू, डेरवा, प्रतापगढ़ : जेठवारा थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव निवासी पूर्व प्रधान अनिल यादव (40) पुत्र राम नरेश यादव पर घात लगाए बैठे लोगों ने शुक्रवार की शाम उस समय लाठी डंडे से हमला करने के बाद गोली मार दी, जब वह लक्ष्मीगंज बाजार से सब्जी खरीद कर घर लौट रहे थे। जैसे ही वह अपने गांव नेवाड़ी के प्रदीप यादव के घर के पास पहुंचे हमलावरों ने उन पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली उनके दाहिने हांथ में जा धंसी। इससे वह गिर पड़े। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें लाठी डंडे एवं राड से भी मारापीटा। उधर, फाय¨रग सुनकर बगल के खेत में धान काट रहे विजय बहादुर पटेल पुत्र राजा राम पटेल ने शोर मचाया। लोग दौड़ कर वहां पहुंचे, तब तक हमलावर वहां से भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पूर्व प्रधान को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद इलाहाबाद एसआरएन रेफर कर दिया गया। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। अनिल के बेटे अजय कुमार यादव की तहरीर पर वर्तमान प्रधान मो.नफीस पुत्र मो.शरीफ, मो.निसार पुत्र मो.खान निवासी सराय बाबू व छोटू पटेल पुत्र लाल जी पटेल निवासी मधुपुर के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ जेठवारा मनीष पांडेय ने बताया कि अजय कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। एक आरोपित को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।
घर छोड़ कर फरार हुए आरोपित
जेठवारा थाना क्षेत्र के नेवाड़ी गांव के पूर्व प्रधान अनिल यादव पर चुनावी रंजिश के चलते हमला किया गया। हमले के बाद वर्तमान प्रधान नफीस के परिवार के लोग घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। लोगों की मानें तो अनिल के प्रधान रहते नफीस आदि ने उनकी खिलाफत की थी और उनके द्वारा कराए गए विकास कार्यो की जांच कराई थी। तभी से उनके बीच रंजिश चली आ रही है। पुलिस भी इसे स्वीकार कर रही है। हालांकि थानाध्यक्ष मनीष पांडेय ने बताया कि एक आरोपित को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।