प्रतिमा विसर्जन के दौरान बोला हमला, 25 लोगों पर मुकदमा
संसू, मानधाता, प्रतापगढ़ : शोभीपुर निवासी धर्मवीर पुत्र सीताराम शुक्रवार को दोपहर साढ़े बार
संसू, मानधाता, प्रतापगढ़ : शोभीपुर निवासी धर्मवीर पुत्र सीताराम शुक्रवार को दोपहर साढ़े बारह बजे वह गांव वालों के साथ प्रतिमा विसर्जन करने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में सहबाज पुत्र निजाम, सहजाद व सोहेल पुत्रगण इदरीश, अनीश पुत्र सईद, साहबे आलम पुत्र सामुद, निजाम पुत्र अताउल्ला दो दर्जन लोगों के साथ पहुंचे और गाली गलौच करते हुए उसे मारा-पीट की। गणेश की प्रतिमा को खंडित कर दिया। सूचना देने पर पहुंची हंड्रेड डायल पुलिस ने खंडित प्रतिमा को विसर्जित करा दिया। शनिवार सुबह धर्मवीर की तहरीर पर छह नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ बलवा, एससीएसटी एक्ट के तहत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ डीपी ¨सह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हर्ष फाय¨रग में महिला को लगी गोली, रेफर
संसू, मोहनगंज : नगर कोतवाली क्षेत्र के देवघाट के पास शुक्रवार को मूर्ति विसर्जन के दौरान की गई फाय¨रग में महिला को गोली लग गई। हालत गंभीर होने पर उसे इलाहाबाद रेफर कर दिया गया।
नगर कोतवाली क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में मां दुर्गा का पंडाल सजा था। शुक्रवार को दोपहर मूर्ति विसर्जन के लिए बच्चे, महिलाएं और ग्रामीण देवघाट जा रहे थे। डीजे की धुन पर सभी लोग थिरक रहे थे। रास्ते में डांस के दौरान किसी ने तमंचा निकालकर हर्ष फाय¨रग शुरू कर दी। इसी बीच गोली अनीता ¨सह (35) पत्नी सूबेदार ¨सह निवासी विक्रमपुर को लग गई। गोली लगते ही अफरातफरी मच गई। डीजे को बंद करके फौरन घायल अनीता को जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल अनीता को एसआरएन हास्पिटल इलाहाबाद रेफर कर दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी अंजनी राय घटनास्थल पर पहुंचे और आस-पास के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की। सीओ सिटी अंजनी राय ने बताया कि हर्ष फाय¨रग के दौरान महिला को गोली लगी थी। हर्ष फाय¨रग करने वाले का पता लगाया जा रहा है।