Move to Jagran APP

खेती से मिलती है समृद्धि : पाल

सदर विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि खेती किसानी से समृद्धि मिलती है। प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों के लिए बहुत काम कर रही है। बेनीपुर सरायदली गांव में आयोजित कृषि उन्नयन गोष्ठी और सम्मान समारोह में विधायक ने कृषि वार्ताकार राम सूरत पांडेय भावुक को उनके सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Nov 2020 11:09 PM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2020 11:09 PM (IST)
खेती से मिलती है समृद्धि : पाल
खेती से मिलती है समृद्धि : पाल

जासं, प्रतापगढ़ : सदर विधायक राजकुमार पाल ने कहा कि खेती किसानी से समृद्धि मिलती है। प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों के लिए बहुत काम कर रही है। बेनीपुर सरायदली गांव में आयोजित कृषि उन्नयन गोष्ठी और सम्मान समारोह में विधायक ने कृषि वार्ताकार राम सूरत पांडेय भावुक को उनके सामाजिक कार्यो के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरि नारायण तिवारी व संचालन प्रधान राम कलश प्रजापति ने किया। राजमणि तिवारी, राकेश दुबे, विवेक तिवारी, सुभाष चंद्र, दिनेश पांडेय व दीपक पांडेय मौजूद रहे। ग्रामीणों की मांग पर गांव की सड़क व नाली दुरुस्त कराने का वादा किया।

loksabha election banner

---

विकास कार्यो में हुई धांधली की जांच की मांग

संसू, मानधाता : ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यो में धांधली का आरोप लगाकर एक युवक ने धरना दिया। उन्होंने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मानधाता ब्लाक के सराय हरिनारायण गांव के सुभाष सिंह का आरोप है कि गांव में हुए विकास कार्यो में व्यापक धांधली हुई है। मंगलवार को सुभाष ने इस मांग को लेकर ब्लाक परिसर में धरने पर बैठ गए। उनका आरोप है कि जन सूचना अधिकार के तहत कई बार सूचना मांगी गई, लेकिन अफसरों व कर्मियों ने सूचना का जवाब नहीं दिया। पीड़ित का आरोप है कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती। धरना अनवरत जारी रहेगा। ब्लाक के प्रभारी बीडीओ डा. आरसी शर्मा ने बताया कि शिकायत को संज्ञान में लिया गया है। उसकी जांच कराई जाएगी। पूर्ति निरीक्षक ने लिया धान क्रय केंद्र का जायजा

संवादसूत्र : गौरा : क्षेत्र के रामापुर गौरा स्थित धान क्रय केंद्र पर धीरे-धीरे धान खरीद की रफ्तार जोर पकड़ रही है।

मंगलवार को दोपहर में क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक सुधीर कुमार ने धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी आनंद स्वरुप से धान खरीद के बारे में जानकारी ली और निर्देशित किया कि केंद्र पर सुचारू पूर्वक धान की खरीद की जाए। केंद्र प्रभारी ने अवगत कराया कि केंद्र पर धान खरीद सुचार पूर्वक चल रही है। अभी तक केंद्र पर 160 कुंटल धान की खरीद हो चुकी है। जो भी किसान केंद्र पर धान ला रहे हैं मानक के अनुसार उनके धान की खरीद की जा रही है। पूर्ति निरीक्षक ने केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों से भी जानकारी ली और समस्याओं के बारे में पूछा। किसानों ने बताया कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है। इस दौरान लेखपाल लालचंद भी धान क्रय केंद्र पर मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.