विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर प्रतापगढ़ में हादसा, डंपर की टक्कर से बोलेरो वाहन सवार युवक की मौत

By rajan shukla Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Tue, 31 Mar 2026 12:29 PM (GMT+05:30)

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर प्रतापगढ़ स्थित मकूनपुर के पास डंपर की टक्कर से बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई ...और पढ़ें

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर मकूनपुर में हादसा के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन। जागरण

प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर मकूनपुर में हादसा के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो वाहन। जागरण 

HighLights

  1. चालक समेत दो लोग घायल, मकूनपुर के पास हादसा

  2. होटल में खाना खाकर बोलेरो वाहन से घर लौट रहे थे लोग

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर सोमवार आधी रात भीषण सड़क हादसा हो गया। डंपर ने बोलेरो वाहन में टक्कर मारी। हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो  गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 मकूनपुर के पास हादसा

होटल में खाना खाकर बोलेरो से घर जाते समय गाड़ी को डंपर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बोलेरो सवार एक युवक की मौत हो गई। चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सोमवार आधी रात प्रयागराज-अयोध्या हाईवे पर मकूनपुर के पास हुआ।

कानपुर निवासी है मृतक

कोहंड़ौर के पास हरदोई गांव है। यहां के मक्खन उपाध्याय कैटरिंग का कार्य करते हैं। वह अपने दोस्त सिकरी कानूपुर के 35 साल के राजा पांडेय पुत्र ननकऊ व धरौली गांव के गोलू वर्मा के साथ बोलेरो से रात नौ बजे गोड़े के होटल में खाना खाने गए थे।

टक्कर के बाद बोलेरो गड्ढे में जाकर पेड़ से टकराई

खाना खाकर लौटते समय मकूनपुर पेट्रोल पंप के पास करीब साढ़े 11 बजे हाईवे पर प्रयागराज की ओर जा रहे डंपर ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे गाड़ी बगल गड्ढे में जाकर पेड़ से टकरा गई। पंप पर रहे लोग व कुछ राहगीर आवाज सुनकर पहुंचे व घायलों को वाहन से निकाला, लेकिन तब तक राजा पांडेय की सांस थम चुकी थी।

इसी बीच सूचना पाकर वहां पुलिस फोर्स के साथ एसओ धनंजय राय पहुंचे। इसके बाद घायल बोलेरो चालक गोलू वर्मा व मक्खन उपाध्याय को राजा प्रताप बहादुर अस्पताल भेजा। गोलू को बेहतर उपचार के लिए परिवार के लोग प्रयागराज के अस्पताल ले गए।