Move to Jagran APP

डीएम ने मारा आश्रय गृहों पर छापा, नहीं मिलीं महिलाएं

जिलाधिकारी ने बुधवार को आश्रय गृहों पर छापेमारी की। इस दौरान मनमानी हर जगह मिली। इसकी जांच के लिए समिति बनाई जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Aug 2018 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 08 Aug 2018 11:41 PM (IST)
डीएम ने मारा आश्रय गृहों पर छापा, नहीं मिलीं महिलाएं
डीएम ने मारा आश्रय गृहों पर छापा, नहीं मिलीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : प्रदेश के देवरिया में नारी संरक्षण गृह में घिनौना कृत्य सामने आने के बाद शासन की सख्ती का असर दिखने लगा है। जिलाधिकारी ने बुधवार को दो महिला आश्रय गृहों पर छापेमारी की तो हड़कंप मच गया।

loksabha election banner

जिलाधिकारी पहले मैकसन ग्रामोद्योग समिति द्वारा संचालित महिला आश्रय गृह अचलपुर में पहंचे। यहां पंजीकृत 15 महिलाओं में से एक भी महिला उपस्थित नहीं मिली। यहां महिलाओं की आश्रित तीन बालिकाएं मिलीं।

जिलाधिकारी ने संस्था की अधीक्षक नेहा प्रवीन से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि महिलाएं मेहनत-मजदूरी करने बाहर गई हैं, शाम तक आ जाएंगी। अधीक्षक एकाउंट रजिस्टर भी नहीं दिखा सकीं। काउंसलर साजिदा महिलाओं के भोजन व्यवस्था के बारे में सटीक जानकारी नहीं दे सकीं। साथ ही आश्रय गृह में सीसीटीवी कैमरा भी नहीं लगा था। इन कमियों पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की व जांच के लिए समिति बनाने को कहा।

यहां से निकले डीएम स्वाधार गृह जागृति अष्टभुजा नगर महिला आश्रय गृह पहुंचे। वहां रजिस्टर में 16 महिलाओं के नाम थे, पर मौके पर केवल एक मिली। अन्य के बारे में प्रबंधक रमा मिश्रा ने बताया गया कि वह अपने निजी कार्य से बाहर गई हैं। इस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। कहा कि कौन कहां गया है, इसे रजिस्टर में दर्ज होना चाहिए। आश्रय गृह में निवास करने वाली नारियों की फोटो रजिस्टर पर चस्पा होनी चाहिए। यहां भी सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला। इस पर डीएम ने इसकी जांच भी समिति द्वारा कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार न्यायिक श्रद्धा पांडेय भी रहीं।

--

रात में भी होगा निरीक्षण: डीएम

जिलाधिकारी शंभुकुमार ने बताया कि इन दोनों महिला आश्रय गृहों पर रात में महिला अधिकारियों की टीम निरीक्षण करेगी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

---

बाल गृहों के लिए बनीं टीमें

जिले में चल रहे बाल-बालिका बाल गृहों पर भी प्रशासन की नजर है। एडीएम मनोज कुमार ने बताया कि इनके आकस्मिक निरीक्षण के लिए टीमें गठित कर ली गई हैं। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों की संयुक्त जांच के लिए संबंधित एसडीएम व बाल विकास परियोजना अधिकारी को नामित किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.