स्कार्पियों की टक्कर से एमआर की मौत
संसू, बाघराय : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिया शुकुल का पुरवा गांव निवासी सत्य प्रकाश सरोज (22) पु
संसू, बाघराय : स्थानीय थाना क्षेत्र के सिया शुकुल का पुरवा गांव निवासी सत्य प्रकाश सरोज (22) पुत्र श्यामलाल सरोज दवा विक्त्रेता है। रविवार की दोपहर वह किसी काम से बाघराय बाजार आया था। जहां से वह बाइक से घर जा रहा था, अवतार पुर गांव के पास लालगोपालगंज जेठवारा मार्ग पर पीछे से आई स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी बाघराय ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। उधर थाना क्षेत्र के खरगापुर गांव निवासी कंचन देवी पत्नी अजय प्रजापति रविवार को करीब तीन बजे अपने पति के साथ साइकिल से राखी बांधने मायके जा रही थी। तभी भिटारा के समीप अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी बाघराय में भर्ती कराया गया।