मजदूरी करने गए युवक की मौत
संसू, डेरवा : नगर कोतवाली के महुली चिलबिला निवासी सच्चिदानंद जेठवारा थाना क्षेत्र के गंभीरा
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Mar 2018 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 16 Mar 2018 10:21 PM (IST)
संसू, डेरवा : नगर कोतवाली के महुली चिलबिला निवासी सच्चिदानंद जेठवारा थाना क्षेत्र के गंभीरा निवासी शंकर लाल पुत्र राधेश्याम व राम बाबू पुत्र बनवारी लाल के यहां बीते पांच मार्च को मजदूरी करने के लिए गया था। तब से वह उनके घर मजदूरी कर रहा था। शुक्रवार की सुबह अचानक उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उसकी पत्नी सीता देवी ने जेठवारा थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। एसओ जेठवारा अशोक कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें