Move to Jagran APP

कोरोना निगेटिव ट्रेन यात्रियों को ही मुंबई में इंट्री

कोरोना के चलते ट्रेन से मुंबई की यात्रा अब आसान नहीं होगी। कोरोना निगेटिव वालों को ही इंट्री मिलेगी। बिना जांच कराए पहुंचे यात्रियों की जांच होगी। उसका सारा खर्च यात्री को वहन करना पड़ेगा। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में इस आशय का आदेश जारी किया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 28 Nov 2020 10:20 PM (IST)
कोरोना निगेटिव ट्रेन यात्रियों को ही मुंबई में इंट्री
कोरोना निगेटिव ट्रेन यात्रियों को ही मुंबई में इंट्री

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : कोरोना के चलते ट्रेन से मुंबई की यात्रा अब आसान नहीं होगी। कोरोना निगेटिव वालों को ही इंट्री मिलेगी। बिना जांच कराए पहुंचे यात्रियों की जांच होगी। उसका सारा खर्च यात्री को वहन करना पड़ेगा। महाराष्ट्र सरकार ने हाल ही में इस आशय का आदेश जारी किया है।

loksabha election banner

मुंबई की यात्रा करने वाले रेलयात्रियों के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा राज्य के रेलवे स्टेशनों पर ठहरने वाली रेल गाड़ियों से महाराष्ट्र आने वाले रेल यात्रियों को अपने साथ अपनी आरटी-पीसीआर निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट साथ रखनी होगी। आरटी-पीसीआर का नमूना महाराष्ट्र में निर्धारित आगमन से 96 घंटों के भीतर का होना चाहिए। जिन यात्रियों के पास टेस्ट रिपोर्ट नहीं होगी, उनको महाराष्ट्र के उतरने वाले रेलवे स्टेशनों पर लक्षणों की जांच और उनके शरीर का तापमान जांचा जाएगा। बिना लक्षणों वाले यात्रियों को घर जाने दिया जाएगा। जिन यात्रियों में लक्षण दिखाई देंगे, उनकी एंटीजन जांच कराई जाएगी। यदि एंटीजन जांच में वह निगेटिव पाए जाते हैं तो उन्हें घर जाने दिया जाएगा।मुंबई के कल्यान, थाणे, सीएसटी, मुंबई सेंट्रल एवं कुर्ला टर्मिनस पर सख्त जांच हो रही है। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार के आदेश की जानकारी है। उसी बाबत सारे इंतजाम के निर्देश दिये गए हैं। यात्रियों को स्वयं इस बारे में गंभीरता से जांच कराकर अपनी रिपोर्ट अपने पास रखनी होगी, ताकि उन्हें यात्रा एवं उसके उपरांत कहीं किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।

---

नोडल कराएंगे पालन

इन आदेशों के लिए डीएम इसके नोडल होंगे। वह यह सुनिश्चित करेंगे की इन आदेशों का सख्ती से पालन हो। हालांकि मुंबई जाने वालों को अब जांच कराने के लिए मशक्कत भी करनी पड़ेगी। अस्पतालों में काफी भीड़ भी लगने की संभावना है।

---

उद्योग नगरी के चलने की चर्चा

वैसे तो रेलवे जंक्शन से होकर साकेत एक्सप्रेस चलती है। जो मुंबई तक जाती है। इसी तरह से उद्योग नगरी एक्सप्रेस भी जंक्शन से बनकर जाती है। हालांकि यह ट्रेनें कोरोना के चलते बंद हैं। वहीं उद्योग नगरी के जल्द चलने की चर्चा जोरों से हैं। हालांकि रेल विभाग के सक्षम अधिकारी ऐसी जानकारी से इंकार कर रहे हैं। वहीं यूनियन के एक पदाधिकारी ने बताया कि रेलवे बोर्ड इस ट्रेन को चलाने के बारे में विचार कर रही है। दंपती समेत 12 मिले कोरोना संक्रमित

जासं, प्रतापगढ़ : जिले में कोरोना के 12 मरीज शनिवार को भी पाए गए। इनमें सभी को होम आइसोलेट किया गया है। जो लोग संक्रमित पाए गए हैं, उनमें से एक पट्टी के दंपती हैं। दो लोग रानीगंज के हैं और दो शहर क्षेत्र के बताए गए हैं। सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जो मरीज पाए गए हैं, वह गंभीर नहीं हैं। इसलिए किसी को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी। लोगों को हर दिन जागरूक किया जा रहा है कि वह कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाएं और सैनिटाइजर का प्रयोग बराबर करते रहें। एक दूसरे से दूरी बना कर रहें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.