कोहड़ौर व्यापार मंडल गठन पर विवाद
संसू, कोहड़ौर : रंगदारी न देने पर कस्बे के व्यापारी भाइयों की हत्या के बाद कस्बे में व्याप
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Sep 2018 11:12 PM (IST)Updated: Sun, 09 Sep 2018 11:12 PM (IST)
संसू, कोहड़ौर : रंगदारी न देने पर कस्बे के व्यापारी भाइयों की हत्या के बाद कस्बे में व्यापार मंडल की इकाई गठित होने पर विवाद हो गया है। बाजार के व्यापरियों ने इस गठन को गलत करार देते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया है। व्यापारियों का कहना है कि कोहड़ौर के सभी व्यापारियों की मौजूदगी में काबिल तथा जुझारू किस्म के लोगों को संगठन में शामिल किया जाना चाहिए। संगठन में ऐसे लोगों को शामिल किया गया है जो कोहड़ौर के व्यापारियों की समस्या से कोई लेनादेना नहीं है। रविवार को व्यापारियों ने हस्ताक्षर अभियान चला कर इसका विरोध किया। इस मौके व्यापारी शशि भूषण पांडेय,आरके राजू जायसवाल, आशीष तिवारी आदि रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें