Move to Jagran APP

कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी शनिवार से सेवा सत्याग्रह शुरू कर रही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jun 2020 10:53 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:08 AM (IST)
कांग्रेस करेगी सेवा सत्याग्रह

संवादसूत्र, प्रतापगढ़ : कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी शनिवार से सेवा सत्याग्रह शुरू कर रही है। यह 12 जून तक चलेगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगाए जाएंगे। जिला अध्यक्ष ने बताया कि सेवा सत्याग्रह के इस महाअभियान में सेवा की विजय होगी। इस अवसर पर डॉ. वीके सिंह, यमुना प्रसाद पांडेय, डॉक्टर नीरज त्रिपाठी, संतोष तिवारी, श्याम शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे। लोगों को किया गया जागरूक

loksabha election banner

संसू, उड़ैयाडीह : बेलखरनाथ धाम ब्लॉक के ग्रामपंचायत मोलनापुर व गोधूपट्टी में पूर्व प्रधान के पति रमाकांत मिश्र ने मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी अभियान के तहत घर-घर जाकर सैनिटाइजेशन कराया। साथ ही कोरोना महामारी के प्रति लोगों को जागरूक किया। वहीं पूर्व प्रधान उदयकांत मिश्र ने कहा कि जो लोग बाहर से आ रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से अपने घर पर 14 दिन क्वारंटाइन रहना चाहिए। स्वच्छता अभियान के मार्गदर्शक जगदीश तिवारी व शिक्षक पवन मिश्र का कहना है कि इसके पहले प्रथम चरण मे मोलनापुर, गोधूपट्टी, गजरिया, बडारी, मिश्रौली, सूडेमऊ मे मास्क और साबुन का वितरण किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.