कांग्रेस ने ईओ को घेरा, दी चेतावनी
शहर की सब्जी मंडी में नगर पालिका प्रशासन ने मलबा हटाने के दौरान व्यापारियों की सीढि़यां तोड़ दीं। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका के ईओ को घेरा और विरोध की चेतावनी दी। देर तक नारेबाजी होती रही। ईओ ने आश्वासन दिया कि आगे से पालिका की टीम व्यापारियों को कई क्षति नहीं पहुंचाएगी तब जाकर व्यापारी शांत हुए।
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : शहर की सब्जी मंडी में नगर पालिका प्रशासन ने मलबा हटाने के दौरान व्यापारियों की सीढि़यां तोड़ दीं। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नगर पालिका के ईओ को घेरा और विरोध की चेतावनी दी। देर तक नारेबाजी होती रही। ईओ ने आश्वासन दिया कि आगे से पालिका की टीम व्यापारियों को कई क्षति नहीं पहुंचाएगी, तब जाकर व्यापारी शांत हुए।
नगर पालिका के ईओ मुदित सिंह ने रविवार को सब्जी मंडी में पड़े मलबे को हटाने के लिए पालिका की टीम भेजी थी। इस दौरान जेसीबी से सड़क की पटरी से मलबा को हटाने के लिए सीढ़ी को भी तोड़ दिया गया था। कुछ दुकानें भी हटाई गईं। दुकानें हटाए जाने से स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश पैदा हो गया। इसकी जानकारी जब युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी को हुई तो वह बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं व दुकानदारों के साथ सोमवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और ईओ के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। उनको ज्ञापन भी सौंपा। कांग्रेस नेता नीरज ने कहा कि गरीब दुकानदारों की दुकान हटाना पालिका प्रशासन की मनमानी है। अगर सफाई के नाम पर पालिका प्रशासन ने व्यापारियों को नुकसान पहुंचाया तो कांग्रेस ईंट से ईंट बजा देगी। पालिका प्रशासन को अगर अतिक्रमण हटाना ही है तो वह पहले उन दबंग लोगों का हटाए, जिन्होंने सड़क के किनारे अवैध रूप से बहुमंजिली इमारत बना रखी है। ईओ ने आश्वस्त किया कि सब्जी मंडी में डंप पड़े मलबे को निकलवाने के लिए रास्ता बनवाया गया है। केवल सीढ़ी को तोड़कर रास्ता बनाया गया है। आगे से ध्यान रखा जाएगा कि किसी का नुकसान ना हो। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ता शांत हुए।