कांग्रेस ने रोड शो निकाल दिखाई ताकत
कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में रोड शो निकाल कर अपनी ताकत दिखाई। वहीं दिग्गज कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस का रोड शो भुपियामऊ से शुरू होकर चिलबिला किशुनगंज मदाफरपुर कांधरपुर बाबूगंज चैराहा संड़वा चंद्रिका गड़वारा पूरे अंती दहिलामऊ व मीराभवन होते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंचा।
संसू, प्रतापगढ़ : कांग्रेस ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी के समर्थन में रोड शो निकाल कर अपनी ताकत दिखाई। वहीं दिग्गज कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी एवं कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस का रोड शो भुपियामऊ से शुरू होकर चिलबिला, किशुनगंज, मदाफरपुर, कांधरपुर, बाबूगंज चैराहा, संड़वा चंद्रिका, गड़वारा, पूरे अंती, दहिलामऊ व मीराभवन होते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंचा। इस दौरान जगह-जगह कांग्रेस समर्थकों ने प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मोना का स्वागत किया। भाजपा के खिलाफ हुंकार भी भरते रहे। कांग्रेस दफ्तर के सामने पार्टी नेताओं ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कचेहरी गेट पर वकीलों के भारी समुदाय ने प्रमोद तिवारी तथा मोना मिश्रा का स्वागत किया। रोड शो चौक पर विशाल जनसभा में बदल गया। यहां प्रमोद तिवारी ने कहा कि उप चुनाव में नीरज की जीत प्रतापगढ़ की जीत होगी। उन्होंने सपा बसपा व अपनादल को चुनाव मैदान से बाहर करार दिया। विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि वह प्रतापगढ़ की बेटी के रूप में विधानमंडल दल के नेता बनने के बाद समूचे जिले की मान प्रतिष्ठा व विकास तथा सुरक्षा के लिए वचनबद्ध हैं। जनसभा को पूर्व विधायक अजय राय, पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, नरसिंह प्रकाश मिश्र, श्याम किशोर शुक्ल, प्रशांत शुक्ल, रामलौट यादव, देवब्रत मिश्र, मोहम्मद इसहाक, बशीर पहलवान, सलीम उल्ला, असलम, अहमद शमशाद, इरफान अली, सोनिया गुप्ता, प्रीतेंद्र ओझा, नागेंद्र अनुज, पप्पू तिवारी, इंद्रानंद तिवारी, दानिश माबूद, महमूद आलम, नीरज अग्रहरि, सरोज कश्यप, जमुना प्रसाद पांडेय, संतोष त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया।