Move to Jagran APP

किसानों को भड़का रही है कांग्रेस : केशव मौर्य

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कामों से खीझी कांग्रेस किसानों को भड़का रही है। किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं। किसानों का प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है। कांग्रेस जन्मजात किसानों गरीबों मजदूरों की विरोधी है। प्रधानमंत्री किसानों के हित में जो काम कर रहे हैं वह कांग्रेस को हजम नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार ने किसानों के हित में जो फैसला लिया है उससे किसानों को अभी और भविष्य में भी लाभ होगा। वह सांसद संगमलाल गुप्ता की बेटी की शादी में शामिल होने कटरा मेदनीगंज आए थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 10:08 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 10:08 PM (IST)
किसानों को भड़का रही है कांग्रेस : केशव मौर्य
किसानों को भड़का रही है कांग्रेस : केशव मौर्य

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे कामों से खीझी कांग्रेस किसानों को भड़का रही है। किसान आंदोलन नहीं कर रहे हैं। किसानों का प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा प्रायोजित है। कांग्रेस जन्मजात किसानों, गरीबों, मजदूरों की विरोधी है। प्रधानमंत्री किसानों के हित में जो काम कर रहे हैं, वह कांग्रेस को हजम नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार ने किसानों के हित में जो फैसला लिया है, उससे किसानों को अभी और भविष्य में भी लाभ होगा। वह सांसद संगमलाल गुप्ता की बेटी की शादी में शामिल होने कटरा मेदनीगंज आए थे।

loksabha election banner

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में हो रहे एमएलसी चुनाव में भाजपा ने नौ सीटों पर प्रत्याशी उतारा है। सभी सीटें भाजपा जीत रही है। डिप्टी सीएम हेलीकाप्टर से दोपहर करीब 12 बजे कटरा मेदनीगंज पहुंचे। उन्होंने पहले मां शीतला देवी का दर्शन पूजन किया। फिर मां गंगा की मूर्ति और गंगा सरोवर का अनावरण किया। फिर सांसद के आवास पर उनकी बेटी को आशीर्वाद प्रदान किया। इसके बाद वह वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

इस मौके पर सांसद संगमलाल गुप्ता, जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, अवधेश मिश्रा, शिवशंकर सिंह, पूर्व विधायक बृजेश सौरभ, पूर्व विधायक राम शिरोमणि शुक्ल, अशोक मिश्रा, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक पांडेय, पंकज शुक्ला, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम किशोर साहू, राजेंद्र अग्रवाल, रतनचंद्र जैन, विवेक उपाध्याय आदि मौजूद रहे। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। मंदिर गेट पर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया गया था। सीओ सिटी अभय पांडेय, कोतवाल विपिन सिंह के अलावा पांच थानों के एसओ, 70 सिपाही हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक मुस्तैद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.