Move to Jagran APP

कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था का किया पिडदान

जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सूबे में लोकतंत्र की हत्या व समाप्त हो चुकी कानून व्यवस्था का सई नदी के तट पर पिंडदान कर अपना रोष व्यक्त किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 24 Jul 2020 11:22 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jul 2020 11:22 PM (IST)
कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था का किया पिडदान
कांग्रेस ने बिगड़ती कानून व्यवस्था का किया पिडदान

संसू, प्रतापगढ़ : जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने सूबे में लोकतंत्र की हत्या व समाप्त हो चुकी कानून व्यवस्था का सई नदी के तट पर पिंडदान कर अपना रोष व्यक्त किया।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। अभी हाल ही में कानपुर के संजीत यादव का अपहरण व हत्या तथा बाद में 30 लाख की फिरौती वसूल कर अपराधियों का फरार हो जाना, जैसी घटनाओं ने साबित कर दिया कि प्रदेश में अब कानून का राज खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की मृत्यु हो गई है। चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनकी और उनके परिजनों की चिता होती है कि शाम तक पता नहीं क्या होगा। सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं। योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है। इस अवसर पर डॉ. वीके सिंह, रोहित शुक्ल, यमुना प्रसाद पांडेय, संतोष त्रिपाठी, वेदांत तिवारी, श्याम शंकर तिवारी, अब्दुल रहमान, प्रमोद शुक्ल सहित अनेक कांग्रेस जन मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.