जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष के निधन पर जताया शोक
जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लीलाधर द्विवेदी बीमार थे और उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जूनियर बार के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र महामंत्री जेपी मिश्र पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पांडेय सहित अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
संसू, प्रतापगढ़ : जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष लीलाधर द्विवेदी बीमार थे और उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को उनका निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ पड़ी। जूनियर बार के अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद मिश्र, महामंत्री जेपी मिश्र, पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पांडेय सहित अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।
कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में जूनियर बार के पूर्व अध्यक्ष लीलाधर द्विवेदी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्ति की गई। कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष महेंद्र शुक्ल ने कहा कि वह बहुत ही मिलनसार और लोकप्रिय थे। अब वो हम लोगों के बीच नहीं रहे, उनकी कमी हमेशा खलेगी। बैठक में सेवादल के प्रदेश सचिव प्रेमशंकर द्विवेदी, उपाध्यक्ष रामरतन तिवारी, शहर अध्यक्ष गल्ली तिवारी, भानु प्रताप त्रिपाठी मराल, कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सदस्य डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल, इरफान अली, पूर्व जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र, लालजी तिवारी, पूर्व अध्यक्ष विजयशंकर तिवारी, शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।