नए साल में बदल जाएगा कंपनी बाग का लुक
नए साल यानि 2021 में शहर का कंपनी बाग नए लुक में दिखेगा। सुंदरीकरण के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। कंपनी बाग में तालाब का सुंदरीकरण हो रहा है। इसमें करीब 40 लाख रुपये खर्च हो रहा है। मार्च 2019 में कार्य शुरू हुआ। पांच जून तक पूरा होना था।
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : नए साल यानि 2021 में शहर का कंपनी बाग नए लुक में दिखेगा। सुंदरीकरण के अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं।
कंपनी बाग में तालाब का सुंदरीकरण हो रहा है। इसमें करीब 40 लाख रुपये खर्च हो रहा है। मार्च 2019 में कार्य शुरू हुआ। पांच जून तक पूरा होना था। कोरोना के चलते मजदूर चले गए। हालांकि तालाब में खूबसूरत टाइल्स लग चुकी है और रेलिग भी लगाई जा चुकी है। केवल फव्वारा लगाया जाना है। लखनऊ से फौव्वारा खरीदने की तैयारी चल रही थी कि कोरोना के चलते मामला अटक गया। वॉच टावर का निर्माण हो रहा है। टावर में सीसीटीवी कैमरा लगाया जाएगा। इसे कंप्यूटर सिस्टम से जोड़ा जाएगा। इससे कंपनी बाग की गतिविधियों पर नजर रखने में अफसरों को आसानी होगी। ईओ मुदित सिंह के अनुसार वॉच टावर में ऑटामेटिक एनाउंस सिस्टम लगाया जाएगा,जो पार्क खुलने व बंद होने की जानकारी लोगों को देगा। टॉवर का निर्माण पूरा होने में करीब 11 लाख रुपये लागत आएगी।
---
देखते ही बन रहा वाकिग ट्रैक
कंपनी बाग में लोगों को टहलने के लिए वाकिग ट्रैक बनाया गया है। कई साल पहले लगाई गई टाइल्स जर्जर होकर टूट गई थी। टहलने वाले लोगों को काफी दिक्कतें हो रही थी। पालिका प्रशासन से वाकर्स की सहूलियत के लिए आठ लाख रुपये खर्च करके खूबसूरत टाइल्स लगवाया है। 650 मीटर वाकिग ट्रैक है।
---
मॉडल रूप में दिख रहा शौचालय
कंपनी बाग में वाकर्स की सहूलियत के लिए शौचालय स्वच्छ भारत मिशन के तहत 15 लाख रुपये खर्च करके बनाया गया है। इसमें महिला व पुरुष का शौचालय अलग-अलग बनाया गया है। पूरी बिल्डिग में अच्छी क्वालिटी की टाइल्स लगाई गई है। महिलाओं के लिए जीजीआइसी के सामने पिक टायलेट बनाया गया है।
---
कंपनी बाग के सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। जो कार्य अधूरे पड़े हैं, उसे भी पूरा कराया जा रहा है। नए साल आने के पहले ही कंपनी बाग का लुक देखते ही बनेगा।
- मुदित सिंह, ईओ (नगर पालिका) शहीद उद्यान के साथ ही तुलसी सदन हादीहाल आदि का सुंदरीकरण कराया जा रहा है। महानगरों की तर्ज पर कई सड़कों पर आधुनिक लाइट लगाई जाएगी। डिवाइडर का रंगरोगन हो रहा है। आने वाले दिनों में शहर महानगर के रूप में दिखाई देगा।
-प्रेमलता सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बेल्हा