पिता के साथ देवर ने भाभी पर चाकू से किया वार
अंतू थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी वंदना (30) पत्नी विकास यादव सुसराल वालों से अलग रहती है। इनके पति चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह यहां घर पर अकेली रहती हैं। इनका आरोप है कि उनके ससुर और देवर उनसे रंजिश रखते हैं। इस बीच शनिवार सुबह नौ बजे उनके ससुर राजेश यादव उनका धान ओसाने वाला पंखा गांव के एक व्यक्ति को दे रहे थे। इस पर वंदना ने पंखा देने से मना करते हुए कहा कि उनका पंखा खराब हो जाएगा। आरोप है कि इस बात पर उनके ससुर राजेश देवर विशाल सास मिथिलेश चचेरे ससुर देवी प्रसाद ने उन्हें मारा-पीटा और चाकू से हमला कर दिया।
संसू,जगेसरगंज : रंजिश को लेकर देवर ने पिता के साथ भाभी को मारा-पीटा और चाकू से वार करके उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है।
अंतू थाना क्षेत्र के धरौली गांव निवासी वंदना (30) पत्नी विकास यादव सुसराल वालों से अलग रहती है। इनके पति चंडीगढ़ में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। वह यहां घर पर अकेली रहती हैं। इनका आरोप है कि उनके ससुर और देवर उनसे रंजिश रखते हैं। इस बीच शनिवार सुबह नौ बजे उनके ससुर राजेश यादव उनका धान ओसाने वाला पंखा गांव के एक व्यक्ति को दे रहे थे। इस पर वंदना ने पंखा देने से मना करते हुए कहा कि उनका पंखा खराब हो जाएगा। आरोप है कि इस बात पर उनके ससुर राजेश, देवर विशाल, सास मिथिलेश, चचेरे ससुर देवी प्रसाद ने उन्हें मारा-पीटा और चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में पीड़िता ने थाने में तहरीर दी। प्रभारी एसओ रमेश कुमार राय ने बताया कि घायल महिला को इलाज के लिए सीएससी भेजा गया है। घटना का मुकदमा दर्ज करके आरोपितों पर कार्रवाई की जाएगी।