जमीन के विवाद में चले ईट-पत्थर, तीन घायल
प्रतापगढ़ कंधई थाना क्षेत्र के राजापुर मुफरिद गांव गांव निवासी रियाज अहमद का उसकी सौतेली
प्रतापगढ़ : कंधई थाना क्षेत्र के राजापुर मुफरिद गांव गांव निवासी रियाज अहमद का उसकी सौतेली मां आशिया से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आशिया घर के सामने गुरुवार सुबह निर्माण कराने लगी तो रियाज ने उसे मना किया। इस पर दोनों पक्षों में ईट-पत्थर, कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे चले। इसमें रियाज अहमद, अनीशा, माजिद घायल हो गए। रियाज आरोप है कि उसकी सौतेली मां ने अपने मायके से आधा दर्जन लोगों को बुलाकर मारपीट की है। रियाज ने चार लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है।
महिला की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज : बाघराय थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला बीते मंगलवार की शाम छह बजे गांव के बाहर राजकीय इंटर कालेज के पीछे बंधे मवेशी को खोलने गई थी। वहां पर इंटर कालेज में तैनात प्राइवेट गार्ड संतलाल यादव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर संतलाल पुत्र राम दुलारे यादव के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी: मोबाइल की दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी की गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के नोहर सिंह का पुरवा निवासी वीनस गुप्ता ने हथिगवां थाना क्षेत्र के बिसहिया फूलमती धाम के पास मोबाइल की दुकान खोल रखी है। बुधवार की रात वह अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर उसके अंदर रखे दर्जनों मोबाइल, लैपटाप, इनवर्टर, बैटरी, छह हजार रुपये नकदी समेत लाखों के सामान उठा उठा ले गए। गुरुवार सुबह जब आसपास के लोग सोकर उठे और देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है तो इसकी जानकारी दुकानदार को दी। मौके पर पहुंचे दुकानदार ने देखा तो दुकान के भीतर का सारा सामान बिखरा हुआ था और लाखों के सामान गायब थे। खोजबीन के बाद भी चोरों का पता नहीं चला। एसओ उदय त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।