नहर में गिरी बाइक, युवक डूबा
प्रतापगढ़ बिहार बाजार से दोस्त की बरात में जाते समय बुधवार रात लगभग 12 बजे बाइक अनियंत्रित ह
प्रतापगढ़ : बिहार बाजार से दोस्त की बरात में जाते समय बुधवार रात लगभग 12 बजे बाइक अनियंत्रित होकर लोदीपुर गांव के पास पुल की रे¨लग से टकराकर शारदा सहायक नहर में गिर गई। टूटी रे¨लग पकड़ने से बाइक पर पीछे बैठा युवक तो बच गया, जबकि उसका दोस्त नहर में डूब गया।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरपटा गांव निवासी रूबल यादव पुत्र राम आसरे पूना में रहता है। वहां पर उसकी दोस्ती राहुल ¨बद पुत्र लालजी ¨बद निवासी केवटली, महराजगंज थाना, जौनपुर से हुई। पूना नौकरी की तलाश में शानू धुरिया पुत्र शिव प्रसाद धुरिया, बिहार (बाघराय) गया था। वहीं पर कुछ दिनों में तीनों में दोस्ती हो गई। तीनों एक ही प्राइवेट कंपनी में काम करने लगे। इस बीच शानू धुरिया की शादी तय हो गई। बुधवार को उसकी बरात रामापुर हथिगांव गांव निवासी राममूरत धुरिया के घर जानी थी। बस काफी लेट रात 11 बजे आई। इस वजह से बरात साढ़े ग्यारह बजे रवाना हुई। बरात में शामिल होने के लिए रूबल यादव व राहुल ¨बद भी आए थे। दोनों दोस्त बाइक से मानिकपुर सरपटा से बिहार अपने दोस्त के घर पहुंचे।
दोनों रात करीब 12 बजे बरात में शामिल होने के लिए बाइक से हथिगवां जा रहे थे। बाइक राहुल चला रहा था। जैसे ही वह लोदीपुर नहर पुल पर पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर बड़ी नहर में पलट गई। बाइक पर पीछे बैठा रूबल यादव टूटी पुल की रे¨लग पकड़कर बच गया। जबकि राहुल गहरे पानी में चला गया। फौरन रूबल ने डायल हंड्रेड को फोन करके घटना की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को बुला लिया। सूचना मिलने पर बाघराय एसओ भी पहुंच गए। रात में ही पुलिस व ग्रामीणों ने राहुल की तलाश शुरू कर दी, काफी प्रयास के बाद भी राहुल का पता नहीं चला। दूसरे दिन भी ग्रामीण उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
10 किमी तक गोताखोरों ने तलाशा : शारदा सहायक की प्रयागराज जलशाखा में डूबे राहुल की तलाश में लालगोपालगंज से पुलिस ने चार गोताखोरों को बुला लिया। दोपहर 12 बजे पहुंचे गोताखोरों ने पुल से लेकर लगभग 10 किमी दूर नगरहन का पुरवा तक नहर में तलाश किया, लेकिन शाम सात बजे तक उसका पता नहीं चल सका था। घटनास्थल से लगभग 20 किमी दूर शकरदहा के पास पानी रोकने को नहर में लोहे का फाटक लगा है। पुलिस ने उसे बंद करा दिया था। एसओ नन्हेलाल ने बताया कि राहुल की तलाश की जा रही है। गोताखोर पूरा प्रयास कर रहे हैं। नहर में पानी अधिक होने के कारण समस्या आ रही है। शकरदहा के पास नहर के फाटक को बंद करा दिया गया है।