ग्रामीण बैंक में सेंध काटकर चोरी का प्रयास
कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में सेंध काट रहे चोर पड़ोसी के जागने पर भाग निकले। इससे एक बड़ी घटना होते होते बच गई। शनिवार रात लगभग दो बजे आधा दर्जन चोर बैंक के स्ट्रांग रूम की दीवार में सेंध काट रहे थे। चोर दीवार की कुछ ईंटे ही निकाल पाए थे तभी बैंक के बगल अपने घर की छत पर सो रहे सत्य नारायण चौरसिया की तबीयत खराब हो गई। इससे वह नींद से उठ गए। चोरों को किसी को जागने की आहट हो गई। सेंध काट रहे चोर वहां से भागने लगे।
मंगरौरा : कोहंड़ौर थाना क्षेत्र के मदाफरपुर बाजार स्थित बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक में सेंध काट रहे चोर पड़ोसी के जागने पर भाग निकले। इससे एक बड़ी घटना होते होते बच गई। शनिवार रात लगभग दो बजे आधा दर्जन चोर बैंक के स्ट्रांग रूम की दीवार में सेंध काट रहे थे। चोर दीवार की कुछ ईंटे ही निकाल पाए थे, तभी बैंक के बगल अपने घर की छत पर सो रहे सत्य नारायण चौरसिया की तबीयत खराब हो गई। इससे वह नींद से उठ गए। चोरों को किसी को जागने की आहट हो गई। सेंध काट रहे चोर वहां से भागने लगे। चोरों के भागता देख उनके होश उड़ गए। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने तुरंत घटना से बेखबर बैंक पर तैनात गार्ड को नींद से जगाया। मामले की जानकारी दी। इतनी देर में बाजार के काफी लोग इकट्ठा हो गए। सभी ने इधर उधर देखा तो बैंक के पीछे की दीवार की कुछ ईंटें निकाली गईं थी। यह देख सभी लोग स्तब्ध रह गए। आसपास चोरों को खोजा गया, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। बैंक कर्मचारी के अनुसार बैंक में लगभग चार लाख रुपये थे। घटना से बाजार में दहशत का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार यादव ने बताया कि चोर बैंक की दीवार काटने को प्रयास कर रहे थे। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करके चोरों की खोजबीन की जा रही है। बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक केशव राम ने बताया कि स्ट्रांगरूम के दीवार की दो ईंटें ही चोर उखाड़ पाए थे। ईंटें लगाने का निर्देश दिया गया है।