युवक पर किया हमला, झोंका फायर
संसू, प्रतापगढ़ : शहर के कपूर चौराहे के पास शनिवार की रात हुए विवाद के दौरान युवक
By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 11:34 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 11:34 PM (IST)
संसू, प्रतापगढ़ : शहर के कपूर चौराहे के पास शनिवार की रात हुए विवाद के दौरान युवक पर हमला कर दिया। उस पर फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गई। श्यामबिहारी गली निवासी ऋषभ खंडेलवाल शनिवार की रात कपूर चौराहे के पास खड़ा था। तभी वहां पहुंचे नितिन शर्मा उर्फ गंगू से किसी बात को लेकर विवाद हो गया है। आरोप है कि इसी बीच गंगू ने उस पर हमला कर दिया। उसने शोर मचाते हुए बचाव का प्रयास किया तो उस पर फायर झोंक दिया। हालांकि वह बाल-बाल बच गया। ऋषभ की तहरीर पर पुलिस ने नितिन उर्फ गंगू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें