तेल माफिया पर एक और मुकदमा, जली गोदाम सीज
प्रतापगढ़ हथिगवां थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर बिसहिया गांव के पास जली डीजल गोदा
प्रतापगढ़ : हथिगवां थाना क्षेत्र के प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर बिसहिया गांव के पास जली डीजल गोदाम की आग दूसरे दिन भी सुलगती रही। इधर तेल माफिया पर एक और मुकदमा दर्ज हुआ है।
शनिवार की रात से रविवार की सुबह तक हाईवे को बंद किया गया था। कोई वीडियो बना रहा था तो कोई फोटो खींच रहा था। आग बुझाने के लिए प्रयागराज व रायबरेली तक से फायर ब्रिगेड की टीम बुलाई गई थी। ऐसे में जमींदोज हुआ गोदाम पूरी तरह खंडहर में बदल गया है। भवन में चारों तरफ ड्रम ही दिखाई दे रहे हैं। आग लगने के कारण जमीदोज हुआ मकान का बचा हुआ हिस्सा कभी भी गिर सकता है। आग बुझाने के बाद पूरे भवन को प्रशासन द्वारा सीज कर दिया गया है। मुख्य गेट टिन शेड द्वारा बंद कर दिया गया है, जिससे कोई भी व्यक्ति अंदर जा सके। प्रशासन का कड़ा पहरा भी लगाया गया है। दो सिपाही एक दारोगा तैनात किए गए है।
अवैध रूप से संचालित डीजल की गोदाम में आग लगने के बाद रविवार को पांच सदस्यीय पूर्ति निरीक्षकों की टीम आई थी। टीम बिसहिया में अवैध रूप से संचालित होने वाली डीजल की गोदाम की जांच के बाद सीधे हथिगवां थाने पहुंची थी। टीम ने गोदाम संचालक लालता का बयान लिया। जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी। इसके बाद डीएम ने रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया। इसके बाद सोमवार की शाम पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर गोदाम संचालक लालता प्रसाद गुप्ता के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसओ उदय त्रिपाठी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
झुलस गई एक बीघा धान की फसल : डीजल की गोदाम में आग लगने की लपक इतनी तेज थी कि गोदाम के पीछे बिसहिया गांव निवासी सलीम की एक बीघा धान की फसल झुलस गई। सलीम ने बताया कि आग लगने व धमाकों के डर से वह खेतों की तरफ नहीं आया। जब सुबह पहुंचा तो धान की फसल झुलस चुकी थी। इसकी शिकायत एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर की गई है। अगर आग गोदाम में आग न लगी होती तो उसके धान की फसल की पैदावार भी अच्छी होती और धान की फसल झुलसी न।