वकील परिषद चुनाव : अध्यक्ष पद सहित हुए 19 नामांकन
वकील परिषद के चल रहे चुनाव के लिए अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सिर्फ अध्यक्ष और महामंत्री को छोड़कर अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
संसू, प्रतापगढ़ : वकील परिषद के चल रहे चुनाव के लिए अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। सिर्फ अध्यक्ष और महामंत्री को छोड़कर अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है।
वकील परिषद की चुनाव प्रक्रिया इस समय चल रही है। बुधवार से नामांकन शुरू हुआ, लेकिन पहले दिन किसी प्रत्याशी ने परचा नहीं भरा था। गुरुवार को अध्यक्ष पद पर सूर्यकांत मिश्रा निराला, राम निवास उपाध्याय व चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, महामंत्री पद पर सुरेश मिश्र व अवधेश ओझा, उपाध्यक्ष पद पर अनिल उपाध्याय, संयुक्त मंत्री के लिए आशीष पांडेय व सूर्यमणि मिश्र, कोषाध्यक्ष पद पर संतोष त्रिपाठी, आडीटर पद पर अजय कुमार तिवारी ने नामांकन किया। कार्यकारिणी सदस्य के आठ पद पर नौ प्रत्याशियों ने परचा भरा। अध्यक्ष और महामंत्री को छोड़कर अन्य पदों पर एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन किया है। ऐसे में अन्य पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। मुख्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र प्रकाश ओझा और महामंत्री योगेश शुक्ला ने बताया कि मतदान नौ नवंबर को है।