विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संतान न होने के गम में दंपती ने किया सुसाइड, प्रतापगढ़ में पति-पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ

Published: Wed, 09 Sep 2026 02:05 PM (IST)

प्रतापगढ़ में संतान न होने के गम में एक अधेड़ दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पति सुभाष ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. प्रतापगढ़ में संतान न होने से दुखी दंपती ने की आत्महत्या।

  2. सुभाष तिवारी और सपना तिवारी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी।

  3. इलाज के दौरान पति-पत्नी दोनों की हुई दुखद मृत्यु।

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़। शादी के कई साल बीतने के बाद भी बच्चे ना होने के गम में बुधवार को अधेड़ दंपती ने जहर खाकर जान दे दी। देहात कोतवालीके श्रीकान्त का पुरवा निवासी 53 वर्षीय सुभाष तिवारी पुत्र रामाआधार तिवारी व उनकी पत्नी 50वर्षीय सपना तिवारी ने बुधवार को कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था।

लोगों द्वारा बताया गया कि दोनों की शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके बच्चे नहीं हो रहे थे, जिस कारण पति पत्नी मानसिक रूप से परेशान थे। जिस कारण दोनों लोगों ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है।

दोनों को एंबुलेंस की सहायता से परिवार के लोग इलाज के लिए राजा प्रताप बहादुर अस्पताल ले आए जहां इलाज के दौरान सुभाष तिवारी की मृत्यु हो गई।

पत्नी ने अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

उनकी पत्नी सपना तिवारी को एस आर एन अस्पताल प्रयागराज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान सपना की भी मृत्यु हो गई। थाना अध्यक्ष कोतवाली देहात पुष्पराज सिंह ने बताया कि जहरीलापदार्थ खाने से पति और

यह भी पढ़ें- पहली इलेक्ट्रिक AC डबल डेकर बस शुरू: गोरखपुर में रूट तय, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पत्नी की मौत हुई है। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने चंडौस एसओ किए सस्पेंड, देर रात निरीक्षण में थाना से मिले गायब