50 हजार का इनामी हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
पुलिस कस्टडी से 10 साल पहले फरार हुए 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था।
पुलिस कस्टडी से 10 साल पहले फरार हुए 50 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था।
कंधई थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी शेर अली उर्फ फुल्लन पुत्र लाल मोहम्मद को विस्फोटक अधिनियम में तीन नवंबर 2009 को
पुलिस ने गिरफ्तार कर किया था। चालान करने के बाद कंधई थाने का सिपाही राम खेलावन उसे पीछे बाइक पर बैठाकर सीजेएम कोर्ट में पेश करने के लिए ले जा रहा था। शहर में केपी कालेज के पहले ट्रैफिक अधिक होने के कारण सिपाही ने बाइक धीमी कर दी थी। इसी बीच शेर अली उर्फ फुल्लन सिपाही को चकमा देकर फरार हो गया था। इस मामले में नगर कोतवाली में शेर अली उर्फ फुल्लन और सिपाही रामखेलावन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।
शेर अली की गिरफ्तारी को लेकर 16 सितंबर 2018 को उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार कर दिया गया था। इस बीच शेर अली शुक्रवार को कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह सफल नहीं हो सका।
शेर अली शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे रिश्तेदार के घर जा रहा था। इस बीच मुखबिर की सूचना पर रखहा बाजार के पास घेरेबंदी करके स्वाट टीम प्रभारी मृत्युंजय मिश्रा, कंधई एसओ तुषार दत्त त्यागी, दीवानगंज चौकी इंचार्ज अभय सिंह ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कंधई एसओ ने बताया कि शेर अली हिस्ट्रीशीटर है। उस पर कंधई और नगर कोतवाली में हत्या, लूट, जानलेवा हमला सहित कुल 15 मुकदमे दर्ज हैं।