वीर सिंहपुर में 50 ग्रामीणों की हुई सैंपलिग, लोग सतर्क
तहसील लालगंज क्षेत्र के वीर सिंहपुर भटनी गांव का 24 वर्षीय युवक तीन दिन पहले दिल्ली से आया था।
संसू, लालगंज : तहसील लालगंज क्षेत्र के वीर सिंहपुर भटनी गांव का 24 वर्षीय युवक तीन दिन पहले दिल्ली से आया था। बुखार की शिकायत पर जांच हुई तो शनिवार देर रात वह कोरोना संक्रमित पाया गया। उसे रात में ही कोविड अस्पताल लालगंज में भर्ती करा दिया गया। इस पर रविवार को स्वास्थ्य टीम वीर सिंहपुर गांव पहुंची। यहां युवक के संपर्क में आए 50 ग्रामीणों का सैंपल लिया गया। 400 लोगों की थर्मल स्क्रीनिग कराई गई। डॉ. राजीव त्रिपाठी के अनुसार गांव में जांच की प्रक्रिया की गई। गांव को सैनेटाइज कराया जाएगा।
मझिलगांव फिर हॉट स्पॉट, 46 लोगों के लिए गए सैंपल
संसू, कुंडा: कुंडा कोतवाली क्षेत्र के मझिलगांव व डीहा में कोरोना पॉजिटिव महिला की लखनऊ में हुए मौत के बाद लोग दहशत में है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और 19 लोगों का कोरोना का सैंपल लिया। डीहा में 27 लोगों के सैंपल लिए गए। गांव को 14 दिन के लिए हॉट स्पॉट बना दिया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 16 नामजद
संसू, बाघराय: बाघराय थाना क्षेत्र के चौबरीयन का पुरवा टेकी पट्टी गांव में दर्जनभर लोगों ने एक जगह एकत्रित होकर बात की। इस पर पुलिस ने एसआइ वीरेंद्र सिंह यादव की तहरीर पर गांव के निवान सिंह, खुशहाल सिंह, गुड्डू सिंह, नीमैन सिंह, गप्पू सिंह ,भृगुनाथ सिंह, चंद्र भवन, अनिल कुमार, आकाश शर्मा, रामराज, मदनलाल, भाई लाल, श्याम शर्मा, राममिलन, घनश्याम ,सोनू शर्मा सहित 16 पर मुकदमा दर्ज किया। व्यापारी की हालत बिगड़ी, सहमे लोग
संसू, लालगंज : नगर निवासी व्यापारी में कोरोना जैसे लक्षण देख खलबली मच गई। बाद में उसकी रिपोर्ट निगेटिव आने की जानकारी होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। लालगंज निवासी 40 वर्षीय व्यापारी मिठाई का व्यवसाय करते हैं। चार दिन पहले बुखार व सांस की शिकायत पर वह जांच के लिए लालगंज सीएचसी गए थे। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया गया था। रविवार को तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय सीएचसी से उन्हें इलाज के लिए स्वरूपरानी अस्पताल प्रयागराज भेजा गया। जानकारी होने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने फोन पर व्यापारी से वार्ता की और सीएमओ से उसके कोरोना निगेटिव होने की पुष्टि होने पर राहत की सांस ली। धूती गांव सील, मजिस्ट्रेट तैनात
जासं, प्रतापगढ़: जिलाधिकारी के निर्देश पर पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम धूती को सील कर दिया गया। इस गांव की एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी। इसके संक्रमण के फैलाव को रोकने एवं बचाव के लिए ग्राम धूती के संपूर्ण राजस्व ग्राम को अस्थाई रूप से सील कर दिया गया है। परिसर में प्रवेश व निकास एवं वाहनों के संचालन को प्रतिबंधित कर दिया गया है। उधर, जिले में कोविड-19 संक्रमण के परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 87 हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, जिसमें अब तक 2001 व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। इसमें बुखार से 74, कफ से 20 और ठंड से 20 लोग संक्रमित थे।