जिले में रोपे जाएंगे 33 लाख पौधे
जिले में हरियाली का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : जिले में हरियाली का दायरा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने प्लान तैयार कर लिया है।
प्रदेश सरकार हर जिले में पौधारोपण करने की तैयारी में है। इस कड़ी में प्रतापगढ़ भी पीछे नहीं रहेगा। यहां पर 33 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग ने सभी विभागों को अलग-अलग पौधारोपण का लक्ष्य दिया है। वन विभाग खुद नौ लाख पौधे रोपेगा। दूसरा बड़ा विभाग ग्राम विकास विभाग होगा, जो ब्लाकों के माध्यम से हरियाली का विस्तार करने में सहयोग देगा। इसके लिए वन विभाग द्वारा जिले की नर्सरी का इस्तेमाल किया जाएगा। वहां पौधे तैयार किए जा रहे हैं। सबसे बड़ी नर्सरी विश्वनाथगंज में है, जिसमें चार लाख पौधे तैयार हो रहे हैं। अबकी सहिजन भी
इस बार औषधीय महत्व वाले सहिजन के पौधे भी रोपे जाएंगे। साथ ही अर्जुन, नीम आम, अमरूद, जामुन, कंजी, शीशम जैसे पौधे भी धरा की शोभा बनेंगे। फलदार पौधों के रोपण की मुख्य जिम्मेदारी उद्यान विभाग को दी गई है ग्रामवार बनी रूपरेखा
ग्राम पंचायतों में वन विभाग ने महीनों तक खुली बैठक करके ग्राम प्रधान सेक्रेटरी और वन रक्षकों के माध्यम से वहां की जलवायु और जरूरत के अनुसार पौधों का चयन किया है। उसी के अनुसार पौधे रोपे जाएंगे। डीएफओ बीआर अहीरवार ने बताया कि माइक्रोप्लान के अनुसार पौधारोपण कराया जाएगा। जुलाई के प्रथम सप्ताह से इस पर काम शुरू हो जाएगा। गढ्डे खोदे जा रहे हैं, इसका काम अंतिम चरण में है।