विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1726 परिषदीय स्कूलों को संवारा, नकल पर नकेल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 15 Mar 2021 10:30 PM (IST)

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए योगी सरकार ने चार वर्ष के अपने कार्यकाल में कई अहम कदम उठाए ...और पढ़ें

1726 परिषदीय स्कूलों को संवारा, नकल पर नकेल
1726 परिषदीय स्कूलों को संवारा, नकल पर नकेल

संसू, प्रतापगढ़ : शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए योगी सरकार ने चार वर्ष के अपने कार्यकाल में कई अहम कदम उठाए हैं। ऑपरेशन कायाकल्प के माध्यम से परिषदीय स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं के विकास के साथ उन्हें नई रंगत दी गई है। मिशन प्रेरणा के तहत परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। जगह-जगह ज्ञानोत्सव के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए कई नए प्रयोग किए गए। स्कूलों को जनपद स्तर पर बनाए गए कंट्रोलरूम से जोड़ा गया और परीक्षा की वेबकास्टिग कराई गई।

प्रदेश की योगी सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्राइमरी स्कूलों दशा बदल गई है। स्कूलों को लकदक करने के साथ ही प्रोजेक्टर से पढ़ाई कराई जा रही है। बच्चे यूट्यूब पर अपने पठन-पाठन सामग्री से औरों को भी लाभान्वित कर रहे हैं। देखा जाए तो जिले में कुल परिषदीय स्कूलों की संख्या 2756 है। इनमें से 722 उच्चप्राथमिक तथा 2034 प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें से कायाकल्प योजना के अंतर्गत 1726 स्कूलों का कायाकल्प कराया गया है। कुछ स्कूलों में अभी कार्य चल रहा है। कुछ ऐसे भी स्कूल हैं जहां पढ़ाई भी हाइटेक हो गई है। इनमें मॉडल पूर्व माध्यमिक कटरागुलाब सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मल्हूपुर, पूर्व माध्यमक विद्यालय नरहरपट्टी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरुआन, आदर्श प्राथमिक विद्यालय देवली, माडल प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ ऐसे हैं जहां पढ़ाई भी हाइटेक हैं। यह सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। वाइफाई, सीसीटीवी से लैस इन स्कूलों में पढ़ाई भी हाइटेक है। मॉडल पूर्व माध्यमिक विद्यालय कटरागुलाब सिंह तो ऐसा स्कूलइ है, जिसका जिले के साथ ही प्रदेश के अफसर आनलाइन निरीक्षण कर सकते हैं। यहां के राज्यपुरस्कार प्राप्त शिक्षक मो. फरहीम ने स्कूल में लाखों रुपये स्वयं से लगाकर हाइटेक किया है। यहां वाइफाई, सीसीटीवी तथा स्मार्ट टीवी की व्यवस्था की गई है। विद्यालय का कार्यालय, सभी कक्षाएं तथा संपूर्ण प्रांगण में आधुनिक उपकरणों से लैस है। विद्यालय में कुल 16 सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही बच्चों के लिए वाइफाई स्मार्ट टीवी की भी व्यवस्था की गई है। विद्यालय में तीन प्रोजेक्टर, पांच कंप्यूटर, बायोमीट्रिक अटेंडेंस मशीन, लैपटॉप, सोलर सिस्टम, पांच माइक, स्पीकर, ट्रॉली स्पीकर, डिजिटल स्मार्ट क्लास कंप्यूटर तथा साइंस लैब की व्यवस्था की गई है। मिशन प्रेरणा के अंतर्गत स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने को ज्ञानोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा पर नजर डालें तो नकल पर पूरी तरह से नकेल लगा दली गई है। परीक्षा केंद्र बनाए गए स्कूलों में सीसीटीवी कैमरे, राउटर आदि की व्यवस्था की गई। केंद्रों पर परीक्षा की मानीटरिग के लिए जीआइसी में कंट्रोलरूम बनाया गया। यहां से परीक्षा की वेबकास्टिग कराई गई। इस साल भी यहीं कंट्रोलरूम बनाया गया है और केंद्रों को कंप्यूटर से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों में 70 फीसद समान पाठ्यक्रम को लागू करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए गए हैं। हालांकि इस पर अभी अमल नहीं हो सका है। एमडीपीजी कालेज के प्राचार्य डॉ. विनोद शुक्ल ने बताया कि कोविड 19 के चलते समान पाठ्यक्रम इस सत्र से लागूम नहीं हो सका। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत मंडल स्तर पर युवाओं को रोजगार परक कोचिग की व्यवस्था की गई है। अभी प्रतापगढ़ जिले में अभ्युदय योजना की शुरुआत नहीं हो सकी है।

--------

इनसेट--

फोटो- 15 पीआरटी-6

सरकार ने परिषदीय स्कूलों की दशा सुधारने की दिशा में कई कार्य किए हैं। जिले के 1726 स्कूलों का कायाकल्प हुआ है। मिशन प्रेरणा के अंतर्गत ज्ञानोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसमें शिक्षकों द्वारा पठन पाठन को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

-अशोक कुमार सिंह, बीएसए

------

इनसेट--

फोटो- 15 पीआरटी-7

योगी सरकार के कार्यकाल में यूपी बोर्ड परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ हुई। जनपदस्तर पर कंट्रोलरूम बनाकर परीक्षा की वेबकास्टिग कराई जाती है। इस बार भी जीआइसी में बनाए गए कंट्रोलरूम से परीक्षा पर नजर रखी जाएगी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत मंडल स्तर से हुई है। जिले में अभी युवाओं के लिए इसकी शुरुआत नहीं हो सकी है।

-सर्वदा नंद, डीआइओएस