एक ही रात तीन घरों में चोरी
संग्रामगढ़, प्रतापगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र केमुसवा ताली विजयीमऊ गांव में चोरों ने रविवार की रात ती
संग्रामगढ़, प्रतापगढ़ : स्थानीय थाना क्षेत्र केमुसवा ताली विजयीमऊ गांव में चोरों ने रविवार की रात तीन घरों की कुंडी एवं एक गुमटी का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया। काफी प्रयास के बाद चोरों का पता न चलने पर पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
बताया गया कि संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसवा ताली विजईमऊ गांव निवासी राम मनोहर के घर की कुंडी तोड़कर नकदी, खाद्यान्न, कपड़ा आदि चोर उठा ले गए। इसके बाद चोर चंदिका प्रसाद के घर पहुंचे। जहां से चोरों ने नकदी,खाद्यान्न, कपड़ा उठा ले गए। इसके बाद चो बबलू सरोज निवासी भीटा चकेड़ी के घर पहुंचे। जहां से चोरों ने नकदी, कपड़ा व घर का सामान उठा ले गए। इसके बाद चोर राम नरेश के गुमटी का ताला तोड़कर रखा हजारों रुपये का सामान उठा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होने पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी प्रयास के बाद भी चोरों का पता नही चला। पीड़ितों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।