दलदल युक्त नाला में ट्रैक्टर समेत समाया युवक, मौत
दो दिन पहले नाला को पार करते समय ट्रैक्टर समेत चालक दलदल में समा गया। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर और चालक के शव को बाहर निकाला। हजारा थाना क्षेत्र के गांव राहुल नगर निवासी अमर सिंह एक फार्मर का ट्रैक्टर चलाता था।
संवाद सहयोगी, पूरनपुर (पीलीभीत) : दो दिन पहले नाला को पार करते समय ट्रैक्टर समेत चालक दलदल में समा गया। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर और चालक के शव को बाहर निकाला। हजारा थाना क्षेत्र के गांव राहुल नगर निवासी अमर सिंह एक फार्मर का ट्रैक्टर चलाता था। शुक्रवार को खेत से ट्रैक्टर लेकर फार्म पर लौट रहा था। अचानक खिरकिया बरगदिया गांव के पास पड़ने वाले नाला को पार करते समय उसका ट्रैक्टर दलदल में समा गया। पूरी तरह से ट्रैक्टर डूब गया। ट्रैक्टर के पीछे बंधी उसकी साइकिल का सिर्फ पहिया ही थोड़ा दिखाई दे रहा था। शाम तक घर न आने पर परिवार के लोगों ने तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार को वहां के कुछ स्थानीय लोग मछली का शिकार करने नाला की तरफ पहुंचे तो उन्हें साइकिल का पहिया दिखाई दिया। सूचना अन्य ग्रामीणों को दी। कोतवाल एसके सिंह ने क्रेन को मौके पर मंगाया गया। दल दल युक्त नाले में ट्रैक्टर जाने से हादसा हुआ है।