महिलाओं ने निकाली साइकिल रैली, सीडीओ ने किया रवाना
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत महिलाओं ने शनिवार को दोपहर साइकिल रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने रवाना किया।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत : फिट इंडिया मूवमेंट के तहत महिलाओं ने शनिवार को दोपहर साइकिल रैली निकाली। रैली को हरी झंडी दिखाकर मुख्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र पांडेय ने रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए मरौरी ब्लाक के गांव मंगतपुर में समाप्त हुई।
फिट इंडिया मूवमेंट के तत्वावधान में विकास भवन परिसर से खुशी स्वयं सहायता समूह मंगतपुर की ओर से साइकिल रैली निकालकर स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी रमेश पांडेय ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए दिन में एक बार योग या व्यायाम की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि विकास भवन में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए गोमती सभागार में योग की व्यवस्था की गई है, जिससे सभी निरोग रहे। रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए पुन: मरौरी के गांव मंगतपुर में समाप्त हुई। खंड विकास अधिकारी सर्वेश कुमार, एडीओ पीएन पांडेय, एडीओ पंचायत रवि प्रकाश मिश्र मौजूद रहे।