महिला में मिले डेंगू के लक्षण
संस पूरनपुर (पीलीभीत) नगर में पहली बार एक महिला में डेंगू के लक्षण पाए गए।
संस, पूरनपुर (पीलीभीत) : नगर में पहली बार एक महिला में डेंगू के लक्षण पाए गए। 13 दिन चले इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार हो सका। सूचना पर मलेरिया विभाग की टीम ने महिला के घर पहुंच कर पड़ताल की। मुहल्ले में फागिग कराने के साथ ही कई लोगों के रक्त के नमूने भी लिए गए। डेंगू के लक्षण मिलने से खलबली मची है।
नगर के मुहल्ला कायस्थान निवासी स्वर्गीय ग्राम पंचायत अधिकारी ओमप्रकाश भारती की पत्नी गीता भारती (56) को 13 अगस्त को बुखार ने चपेट में ले लिया। उन्होंने पहले नगर के ही एक स्थानीय चिकित्सक को दिखाया लेकिन सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पीलीभीत के एक वरिष्ठ डॉक्टर को दिखाया। वहां भी सुधार नहीं हो सका। जांच के दौरान उन्हें डेंगू की पुष्टि हुई। इस पर परिवार के लोगों में खलबली मच गई। उन्हें बरेली के राम मूíत अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चला। हालत में सुधार होने पर रविवार को छुट्टी दे दी गई। इसकी जानकारी पीलीभीत के मलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर को हुई तो वह सोमवार को टीम के साथ उनके घर पहुंचे। वहां पड़ताल करने के बाद पूरे मुहल्ले में फागिग कराई गई। इसके साथ ही मुहल्ले में रहने वाले कई लोगों के रक्त के नमूने लेकर परीक्षण को भेजे गए। उनके पुत्र अभितेश ने बताया कि उनकी मां को डेंगू हुआ था। राममूíत अस्पताल में इलाज कराया जिसके बाद हालत में सुधार हो सका। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. सीपी सिंह ने बताया कि जानकारी मिली है। मलेरिया विभाग के इंस्पेक्टर मौके पर गए थे।