बकरी चोरों को ग्रामीणों ने बंधक बनाकर पीटा
घर में बंधी बकरी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को सुपुर्दगी में ले लिया।
पीलीभीत,जेएनएन : घर में बंधी बकरी चोरी कर भाग रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों को बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई लगाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपितों को सुपुर्दगी में ले लिया।
नगर से सटे गांव चांटफिरोजपुर निवासी वीरपाल दिव्यांग हैं। उनके घर में रास्ते के किनारे बकरी बंधी थी। अचानक दो युवक बाइक लेकर पहुंचे और बकरी की रस्सी काटकर उसे बाइक से लेकर भागने लगे। नजर पड़ते ही उन्होंने शोर शराबा शुरू कर दिया। असोम हाईवे पर एक कार एजेंसी के पास ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया। इसपर एक युवक गन्ने के खेत में छिप गया। एक युवक मौके पर ही पकड़ लिया गया। लोगों ने गन्ने की घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह साथ में मौजूद गुलेल से पथरी से लोगों पर प्रहार करने लगा। कुछ देर में ही उसे भी पकड़ लिया गया। ग्रामीणों दोनों को गांव में ले आए और बंधक बना लिया। आरोपितों को काफी देर तक बंधक बनाकर उनकी पिटाई की गई। इस दौरान लोगों का बड़ी संख्या में जमाबड़ा लगा रहा। आरोपित नगर से सटे देहात क्षेत्र के एक मुहल्ले के रहने वाले हैं। मामले की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों को कोतवाली लाई। इंस्पेक्टर कोतवाली एसके सिंह ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। आरोपित पुलिस की हिरासत में हैं।