विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News : पीलीभीत में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म; बाग में मिली बेहोश -रिश्ते के चाचा के खिलाफ केस दर्ज

By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
Published: Sun, 04 Jun 2023 08:29 PM (IST)

एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को बेटी घर में सो रही थी। ...और पढ़ें

पीलीभीत में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म; बाग में मिली बेहोश -रिश्ते के चाचा के खिलाफ केस दर्ज
पीलीभीत में सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म; बाग में मिली बेहोश -रिश्ते के चाचा के खिलाफ केस दर्ज

जागरण संवाददाता, पीलीभीत : शर्मनाक, झकझोरने और समाज को सोचने पर मजबूर करने वाली घटना...! शनिवार रात को घर में अकेली सातवीं की छात्रा को रिश्ते का चाचा बाग में उठा ले गया, दुष्कर्म किया। बच्ची छटपटाती रही, गुहार लगाती रही मगर, उस हैवान के चंगुल से बच न सकी। उसके बेहोश होने पर आरोपित वहां से भागा। विकृत सोच और रिश्ते को शर्मसार करने वाले रिश्ते के चाचा के विरुद्ध रविवार को प्राथमिकी लिखी गई।

एक गांव में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार रात को बेटी घर में सो रही थी। उसी समय सूचना आई कि देवर के बेटे की मृत्यु हो गई है। आपात स्थिति देखकर बेटी को सोता छोड़ा और देवर के घर चली गई। देर रात लौटकर आई तो देखा कि बेटी घर में नहीं थी। उसे तलाशते हुए बाग में पहुंची, वहां खून से लथपथ बेहोश मिली।

पीड़ित के स्वजन का कहना है कि उन्होंने आरोपित को बाग से भागते हुए देखा। रात में ही इसकी सूचना पूरनपुर थाने में दी गई। जिसके बाद छात्रा को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित युवक विवाहित है, जोकि छात्रा के पड़ोस में रहता है। रात में ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया था।

पूरनपुर थाने के इंस्पेक्टर कांत कुमार शर्मा का कहना है कि मेडिकल के बाद छात्रा के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। आरोपित पर प्राथमिकी हो गई, उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। रविवार दोपहर को अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार यादव ने घटनास्थल पहुंचकर ग्रामीणों से बात की।

छात्रा के स्वजन से भी जानकारी जुटाई। वहीं, चिकित्सकों का कहना है कि छात्रा को उपचार दे दिया, अब उसकी हालत सामान्य हो रही। घटना के कारण वह सहमी हुई है।