University Games: खेलो इंडिया के तहत निकाली गई मशाल रैली, खेलों को बढ़ावा दिए जाने का दिया संदेश
Pilibhit News खेलो इंडिया मशाल रैली गांधी स्टेडियम से निकाली गई। रैली के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दिए जाने का संदेश दिया गया। मंगलवार को गांधी स्टेडियम से शुरू हुई रैली को एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
जागरण संवाददाता, पीलीभीत: खेलो इंडिया मशाल रैली गांधी स्टेडियम से निकाली गई। रैली के माध्यम से खेलों को बढ़ावा दिए जाने का संदेश दिया गया। मंगलवार को गांधी स्टेडियम से शुरू हुई रैली को एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली स्टेडियम रोड से होते हुए टनकपुर हाईवे स्थित गौहनियां चौराहा पहुंचकर संपन्न हो गई।
रैली में गांधी स्टेडियम खिलाड़ियों के अलावा सभी खेल एसोसिएशन के पदाधिकारी, समाजसेवी, संभ्रांत नागरिक शामिल रहे। स्टेडियम से चलकर सुनगढ़ी चौराहा, छतरी चौराहा, गौहनिया चौराहा पहुंची। रैली में यातायात व्यवस्था के तौर पर ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने नजर बनाए रखी। जगह-जगह रैली का शहरवासियों ने जोरदार ढंग से स्वागत किया। रैली में 108 एंबुलेंस और खेलो इंडिया की ओर से भेजी गई वैन भी चल रही थी।
रैली में तहसीलदार सदर, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक की प्रतिनिधि सुखविंदर कौर, जगदीश सक्सेना, रतनदीप सिंह, राजेश शुक्ला, राजीव कुमार, विभा मिश्रा, डा. अमिताभ अग्निहोत्री, शेखर त्यागी एडवोकेट, अनिल महेंद्रु, सुरेश कौशल सहित तमाम खेल प्रेमी और खेल से जुड़े संगठनों के सदस्य, खिलाड़ी, स्काउट गाइड तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारी और समाजसेवी शामिल रहे।
विभिन्न तरह के खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए गांधी प्रेक्षागृह में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कराए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने दी।